मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

5 सितंबर पर्दे पर धमाका करेगी ए.आर. मुरुगदॉस और शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'दिल मधरासी’

मुंबई (अनिल बेदाग) : शिवकार्तिकेयन पहली बार जाने-माने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 'दिल मदरासी'। अमरन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सिवकार्तिकेयन अब मुरुगदॉस के सा…

5 सितंबर पर्दे पर धमाका करेगी ए.आर. मुरुगदॉस और शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'दिल मधरासी’
5 सितंबर पर्दे पर धमाका करेगी ए.आर. मुरुगदॉस और शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'दिल मधरासी’ | फ़ोटो: TVL News


मुंबई (अनिल बेदाग) : शिवकार्तिकेयन पहली बार जाने-माने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 'दिल मदरासी'। अमरन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सिवकार्तिकेयन अब मुरुगदॉस के साथ मिलकर फैंस को देंगे एक और सरप्राइज़। इस नई जोड़ी की अनाउंसमेंट ने फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।


श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही 'दिल मदरासी' एक ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्‍टेकल होने जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार है। तमिल न्यू ईयर के खास मौके पर मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।


फिल्म 'दिल मदरासी' की हाल ही में रिलीज़ हुई टाइटल झलक ने ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट जगा दी है। इस बार शिवकार्तिकेयन एक इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस का क्रेज़ सातवें आसमान पर है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की कमान सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि म्यूजिक को अनिरुद्ध रविचंदर अपने धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर से और भी खास बनाने वाले हैं।


ए.आर. मुरुगदॉस एक जाने-माने डायरेक्टर हैं, जिन्हें सामाजिक मुद्दों पर बनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजनी, हॉलीडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी, कथ्थी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं।


ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही 'दिल मधरासी' में जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आने वाली है। श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रुश्मिणी वसंथ, विद्युत जामवाल, बिजु मेनन, शब्बीर और विक्रांत जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है और एक्शन कोरियोग्राफी केविन और धिलीप मास्टर्स ने संभाली है। 'दिल मधरासी' सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।