मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अर्चिता फुकन (Babydoll Archi): कौन हैं ये वायरल इन्फ्लुएंसर? एडल्ट स्टार के साथ फोटो से मचा बवाल, असलियत या AI का कमाल?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम जबरदस्त सुर्खियों में है — अर्चिता फुकन। असम की रहने वाली यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंस्टाग्राम पर Babydoll Archi नाम से मशहूर हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो लाखों लोगों…

अर्चिता फुकन (Babydoll Archi): कौन हैं ये वायरल इन्फ्लुएंसर? एडल्ट स्टार के साथ फोटो से मचा बवाल, असलियत या AI का कमाल?
अर्चिता फुकन (Babydoll Archi): कौन हैं ये वायरल इन्फ्लुएंसर? एडल्ट स्टार के साथ फोटो से मचा बवाल, असलियत या AI का कमाल? | फ़ोटो: TVL News

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम जबरदस्त सुर्खियों में है — अर्चिता फुकन। असम की रहने वाली यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंस्टाग्राम पर Babydoll Archi नाम से मशहूर हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखे जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया।


इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकन, जिन्होंने वेश्यावृत्ति से बचने के लिए चुकाए 25 लाख रुपये, अब रेड लाइट इलाकों से बच्चों को बचा रही हैं


अर्चिता फुकन: असम की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, जो इंस्टाग्राम पर “@babydoll_archi” नाम से मशहूर हैं, सोशल मीडिया पर तब वायरल हो गईं जब उन्होंने अमेरिकी एडल्ट स्टार केन्द्रा लस्ट के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। इसके बाद यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अमेरिका शिफ्ट हो चुकीं अर्चिता फुकन अब एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रवेश कर सकती हैं। उन्होंने इन अफवाहों से जुड़ी खबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, लेकिन खुद इन पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।


अब इंस्टाग्राम पर अर्चिता के एक मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने दो सामाजिक कार्यों के लिए कुल ₹75,000 का दान दिया है — ₹45,000 एक NGO द्वारा चलाए जा रहे पशु कल्याण फंडरेज़र को, और ₹30,000 एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म को जो रेड लाइट एरिया से बच्चों को बचाने के लिए काम करता है।



केंड्रा लस्ट के साथ तस्वीर से मचा बवाल

दरअसल, अर्चिता फुकन ने हाल ही में अमेरिकी एडल्ट स्टार Kendra Lust के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि अमेरिका शिफ्ट हो चुकी अर्चिता अब एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रख सकती हैं। तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई — “क्या अर्चिता सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं या कुछ और?”


हालांकि अर्चिता ने इस मुद्दे पर सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी:


“एक मुलाकात, एक फ्रेम, एक पल… और मेरा नाम सुर्खियों में। मैंने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है लेकिन हां, इनकार भी नहीं किया है। कुछ कहानियां कैप्शन में नहीं, बल्कि चैप्टर्स में कही जाती हैं।”


इस रहस्यमयी बयान ने फॉलोअर्स को और ज्यादा कन्फ्यूज कर दिया है।


असली हैं या AI का कमाल?

अर्चिता की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के साथ ही एक और अटकल ने जोर पकड़ लिया है। कुछ यूजर्स का दावा है कि Babydoll Archi असल में कोई इंसान नहीं बल्कि एक AI-जनरेटेड कैरेक्टर है। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि “AI जनरेटेड कैरेक्टर्स का स्कैम चल रहा है, जिससे हर किसी को सतर्क रहना चाहिए।”


इस अटकल के बीच, अर्चिता का असली अस्तित्व सवालों के घेरे में आ गया है। एक यूजर ने लिखा:


“Babydoll Archi असल में कोई इंसान है या AI का कमाल? सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।”


वायरल रील्स और बढ़ता क्रेज

इंस्टाग्राम पर अर्चिता का Babydoll Archi प्रोफाइल तेजी से पॉपुलर हो रहा है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन पार कर चुकी है। उनकी हालिया वायरल रील “Dame Un Grrr Saree” को ही 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।


सच्चाई क्या है?

फिलहाल, Babydoll Archi असल में कोई इंसान हैं या AI का कमाल — इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक बात साफ है कि अर्चिता फुकन ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। उनके फॉलोअर्स और इंटरनेट यूजर्स बेसब्री से इस रहस्य के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।


Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।