मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कारी-कारी अखियां' पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ल करते दिखे रोमांस

अरविंद अकेला कल्लू का 'कारी कारी आखियां' हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीजअरविंद अकेला कल्लू न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि सिंगिंग के जरिए भी भोजपुरी फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं. अभिनेता इन दिनों अपनी अपकम…

कारी-कारी अखियां' पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ल करते दिखे रोमांस
कारी-कारी अखियां' पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ल करते दिखे रोमांस | फ़ोटो: TVL News

अरविंद अकेला कल्लू का 'कारी कारी आखियां' हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज


अरविंद अकेला कल्लू न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि सिंगिंग के जरिए भी भोजपुरी फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं. अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विजेता को लेकर चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें वे कई अंदाज में नजर आए और अब फिल्म का नया गाना जारी हुआ है. विजेता के मोस्ट रोमांटिक ट्रैक को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है. गाने के बोल ‘कारी कारी आखियां’हैं जिसे किसी गांव की ग्रीनरी के बीच शूट किया गया है.



कारी-कारी अखियां गाने को झील, फुलवारी और हरी भरी वादियां के मनोरम दृश्य के बीच फिल्माया गया है. इसका लोकेशन जहां आंखों को नमी देने वाला है तो वहीं अरविंद अकेला कल्लू- यामिनी सिंह का अंदाज दिल में रोमांटिक फीलिंग्स जगाने वाला है. गाने में एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अंदाज देखने लायक है और हीरो के सादगी भरे प्यार से जाहिर होता है विजेता फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब होगी. इस गाने को कल्लू ने सिंगर हनी बी के साथ मिलकर गया है.



मालूम हो इससे पहले विजेता का एक्शन, रोमांस, इमोशन और ड्रामा से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वीडियो को देखकर विजेता की कहानी और इसका फिल्माकंन बेहद स्तरीय लग रहा है और इसकी स्टोरी स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है. चूंकि भोजपुरी में खेल पर आधारित फिल्में बहुत कम ही बनती हैं और कल्लू की फिल्म दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाली है.



ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी परफॉर्मेंस से बता दिया है कि पूरी पिक्चर भोजपुरी दर्शकों के लिए कितनी धांसू होने वाली है. फिल्म में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार को-स्टार यामिनी सिंह पर्द सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे. इस फिल्म में अभिनेत्री कनक पांडेय भी जलवा बिखेरने वाली हैं. ट्रेलर में अरविन्द अकेला कल्लू के अलावा अवधेश मिश्रा, देव सिंह के अभिनय की भी झलक देखने को मिलती है. इनके अलावा फिल्म विजेता में नूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।