मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विपक्ष 'हैरान': संसद भंग होने के बाद इमरान खान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि "मेरी कार्रवाई ने आज विपक्ष को चौंका दिया। अगर मैंने इस आश्चर्य के बारे में खुलासा किया होता, तो वे आज इतने परेशान नहीं होते।" उन्होंने पाकिस…

विपक्ष 'हैरान': संसद भंग होने के बाद इमरान खान
विपक्ष 'हैरान': संसद भंग होने के बाद इमरान खान | फ़ोटो: TVL News

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि "मेरी कार्रवाई ने आज विपक्ष को चौंका दिया। अगर मैंने इस आश्चर्य के बारे में खुलासा किया होता, तो वे आज इतने परेशान नहीं होते।"  उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने के बाद अपने संबोधन में विदेशी साजिश के दावे को दोहराया।



पाकिस्तान में रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान के ही खारिज कर दिया गया। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए इस अविश्वास प्रस्ताव को बिना वोटिंग के ही खारिज कर दिया।  इसके बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली भंग करने की सलाह दी| 



इमरान खान की सिफारिश के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद भंग कर दी। देश में अगले आम चुनाव 90 दिन के अंदर होंगे। वहीं, इसके खिलाफ विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 



अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और संसद भंग होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी भी समझ नहीं पाया है कि संसद में आज क्या हुआ। 



जनता के सामने आने से डर क्यों रहे हैं विपक्षी नेता: फवाद चौधरी

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने देश के विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वो जनता के सामने आने में डर क्यों रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राजनीतिक दल कभी भी चुनाव से नहीं भागते हैं। राजनीतिक दलों की असली ताकत जनता होती है। उन्होंने कहा, 'वे लोगों के सामने आने में क्यों डर रहे हैं और आंसू क्यों बहा रहे हैं।' चौधरी ने यह भी कहा कि डिप्टी स्पीकर का फैसला अंतिम है और इसे किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है।



इमरान ने पाकिस्तान को अराजकता की ओर धकेला: शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में लिखा है कि इमरान खान ने पाकिस्तान को अराजकता की ओर धकेला है। उन्होंने लिखा, यह देशद्रोह से कम नहीं है। संविधान का जो उल्लंघन किया है उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट संविधान को लेकर अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएगा।



इमरान खान ने अपना वादा पूरा किया: कुरैशी

पाकिस्तान में सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना वह वादा पूरा किया है जिसमें उन्होंने देश को चौंकाने की बात कही थी। अब हम चुनाव की तैयारी करेंगे और भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करते चोर, लुटेरों और गद्दारों को पाकिस्तान से बाहर करेंगे।



पाकिस्तानी संसद के बाहर इमरान के समर्थन में नारेबाजी

पाकिस्तान में संसद भंग किए जाने के बाद राजधानी में संसद के बाहर खूब नारेबाजी हुई। यहां 'इमरान खान पाकिस्तान को बचाएंगे' और 'जो भी अमेरिका का दोस्त है वह गद्दार है' जैसे नारे लगाए गए।



मोहम्मद सरवर को पंजाब के गवर्नर पद से हटाया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मोहम्मद सरवार को पंजाब प्रांत के गवर्नर के पद से हटाने के फैसले को अनुमति दे दी है। उनके स्थान पर अब उमर सरफराज चीमा को नया गवर्नर बनाया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सरवर को हटाने का फैसला पीएमएल-क्यू के नेता चौधरी परवेज इलाही के अनुरोध पर लिया गया है।



देश के संविधान पर हमला हुआ है: बिलावल भुट्टो

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि देश के संविधान पर बड़ा हमला हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद करते हैं वह वह इसे ठीक करेगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।