कार्बी आंगलोंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कार्बी आंगलोंग में मांजा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेस्ट कार्बी आंगलोंग कृषि महाविद्यालय, अम्पानी वेस्ट कार्बी आंगलोंग गवर्नमेंट कॉलेज सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा,''आज यहां 1,000 करोड़ रूपए का शिलान्यास किया गया है। ये सारे संस्थान यहां के युवाओं को नए अवसर देने वाले हैं। आज जो शिलान्यास हुआ है वे सिर्फ इमारत का शिलान्यास नहीं है, बल्कि मेरे नौजवानों का शिलान्यास है|
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,''75,000 अमृत सरोवर का लक्ष्य लेकर आज देश आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से इसकी शुरुआत हुई थी। अमृत सरोवर से मछली पालन में भी लाभ मिलने वाला है। 2014 के बाद नॉर्थ ईस्ट में मुश्किलें लगातार कम हो रही हैं और लोगों का विकास हो रहा है|
उन्होंने कहा,''साथियों आप भलीभांति जानते है कि मैंने आपकी समस्याओं को आपके ही परिवार के सदस्य के रूप में मैंने हर मुसीबत को समझने की कोशिश की है। जब परिवार के सदस्य के रूप हम सब एक परिवार की तरह समाधान खोजते हैं तो उसमें एक संवेदनशीलता होती है दर्द और पीड़ा का एहसास होता है|
प्रधानमंत्री ने कहा,आज पूरे देश में हिंसा, अराजकता का समाधान किया जा रहा है, कभी इस क्षेत्र की चर्चा होती थी तो बम और गोलियों की आवाज़ सुनाई देती थी। पिछले वर्ष सितंबर में कार्बी आंगलोंग के अनेक संगठन शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का कदम उठा चुके हैं|
उन्होंने कहा,''असम व नॉर्थ ईस्ट में सरकार और समाज के सामुहिक प्रयास से शांति लौट रही है, वैसे ही पुराने नियम में बदलाव किए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के अनेक राज्यों में AFSPA लंबे समय तक था, पिछले 8 साल में स्थाई शांति और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण AFSPA को कई क्षेत्रों से हटाया गया| बीते 8 साल में नॉर्थ ईस्ट में हिंसा की घटना में 75% की कमी आई है। यही कारण है कि पहले त्रिपुरा और फिर मेघालय से AFSPA को हटाया गया। स्थितियों में सुधार न होने के कारण पहले की सरकारें इसे बार-बार आगे बढ़ा रही थी। आज असम के 23 ज़िलों से AFSPA हटाई गई है|
PM ने कहा,'डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है। आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है। असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है|
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,''आज असम में भी 2600 से अधिक अमृत सरोवर बनाने का काम शुरु हो रहा है। सरोवरों का निर्माण पूरी तरह से जनभागीदारी पर आधारित है। ऐसे सरोवरों की तो जनजातीय समाज में एक समृद्ध परंपरा रही है। इससे गांवों में पानी के भंडार तो बनेंगे ही, इसके साथ-साथ ये कमाई के भी स्रोत बनेंगे|