मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Controversial Tweet Case: ज़मानत मिलने के बाद जिग्नेश मेवाणी को 'एक अन्य मामले' में फिर से असम पुलिस ने किया गिरफ़्तार

कोकराझार (असम) : गुजरात के विधायक और कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी को आज कोकराझार की एक स्थानीय अदालत से ज़मानत मिल गई है| लेकिन उन्हें बाद में एक अन्य मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया| 21 अप्रैल, 2…

Controversial Tweet Case: ज़मानत मिलने के बाद जिग्नेश मेवाणी को 'एक अन्य मामले' में फिर से असम पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Controversial Tweet Case: ज़मानत मिलने के बाद जिग्नेश मेवाणी को 'एक अन्य मामले' में फिर से असम पुलिस ने किया गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

कोकराझार (असम) : गुजरात के विधायक और कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी को आज कोकराझार की एक स्थानीय अदालत से ज़मानत मिल गई है| लेकिन उन्हें बाद में एक अन्य मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया|  21 अप्रैल, 2022 को विधायक जिग्नेश मेवाणी को अचानक गिरफ्तार किया गया था| जिग्नेश मेवाणी के वकील एडवोकेट अंगशुमन बोरा ने बताया,''गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को कोकराझार की एक स्थानीय अदालत से ज़मानत मिल गई है|



जिग्नेश मेवाणी के वकील एडवोकेट अंगशुमन बोरा ने बताया,'' बारपेटा पुलिस ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को विवादित ट्वीट से जुड़े मामले में ज़मानत मिलने के बाद एक अन्य मामले में फिर से गिरफ़्तार किया है|



दोबारा गिरफ्तार के बाद मेवानी को कोकराझार जिले से बारपेटा ले जाया जा रहा है, जो यहां से तीन किलोमीटर दूर है| पुलिस का कहना है कि एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद मेवानी ने अधिकारियों पर हमला किया, जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया है|



उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,''विधायक जिग्नेश मेवाणी जी को फिर से गिरफ्तार करना भाजपा की कायरता को प्रदर्शित करता है। जिग्नेश मेवानी को रिहा करो।



बता दें कि कांग्रेस द्वारा समर्थित निर्दलीय विधायक मेवानी को प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके कथित ट्वीट को लेकर कोकराझार पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार रात गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया था| एफआईआर में उन्होंने अपने ट्वीट में कथित तौर पर कहा था कि पीएम मोदी ‘‘गोडसे को भगवान मानते हैं|



https://www.thevirallines.net/india-news-gujarat-mla-jignesh-mevani-arrested-by-assam-police-at-midnight 


बता दें कि मेवानी के समर्थन में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया था| रविवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और विधायक दिगंता बर्मन व एस के राशिद ने पार्टी कार्यालय से कोकराझार पुलिस थाने तक एक मौन मार्च किया था|


https://www.thevirallines.net/ahmedabad-news-gujarat-hardik-patel-furious-over-arrest-of-mla-jignesh-mevani-gave-a-warning-to-the-bjp-govt 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।