मुंबई: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा,'हनुमान चालीसा महाराष्ट्र में नहीं बोली जाएगी तो क्या पाकिस्तान में बोली जाएगी, इनको हनुमान चालीसा से इतनी नफरत क्यों है? हम सारे हनुमान चालीसा बोलेंगे अगर सरकार में हिम्मत है तो हमारे ऊपर राजद्रोह का गुनाह लगाकर दिखाएं|
बता दें कि, बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके मद्देनज़र, 23 अप्रैल, 2022 को मातोश्री के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई थी। इसके बाद अमरावती निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
दिनभर चले हंगामे के बाद शनिवार देर शाम (23 अप्रैल, 2022 को) पुलिस ने राणा दंपति को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को, बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की हॉलिडे एंड संडे कोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया|