मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

औरैया में चोरी/नकबजनी/लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण सहित चोरी का सामान बरामद

औरैया: औरैया में हो रही चोरी/नकबजनी/लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को थाना अजीतमल पुलिस ने भीखेपुर नेशनल हाइवे के पास पकड़ लिया। चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से सो…

औरैया में चोरी/नकबजनी/लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण सहित चोरी का सामान बरामद
औरैया में चोरी/नकबजनी/लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण सहित चोरी का सामान बरामद | फ़ोटो: TVL News

औरैया: औरैया में हो रही चोरी/नकबजनी/लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को थाना अजीतमल पुलिस ने भीखेपुर नेशनल हाइवे के पास पकड़ लिया। चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने चांदी के जेवरात के अलावा चोरी का तमाम सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अजीतमल और अयाना की कई चोरियां करने का कबूलनामा भी किया है। पुलिस के कहना है कि यह लोग आज मुरादगंज इलाके में चोरी की करने का प्लान कर रहे थे उसी दौरान यह लोग पकड़े गए।




पुलिसने बताया कि,'' थाना प्रभारी अजीतम नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अजीतमल पुलि??? टीम को 17  मार्च की रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भीखेपुर हाइवे पुल के किनारे यूकेलिप्टस के बाग में 05 व्यक्ति मौजूद है जो किसी संगीन अपराध की योजना बना रहे है तथा उनके पास चोरी का माल व चोरी करने के उपकरण है। 



मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए 5 अभियुक्तगणों को 3 अदद नाजायज तंमचा व 6 अदद जिंदा कारतूस, 04 अदद चूडी पीली धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु तथा 8850 रूपये नगद तथा 01 अदद मोटर साइकिल स्पलेडर प्लस रंग काला नं0 UP79W5487 व चोरी करने के उपकरण एवं 1 लाल मिर्च पाउडर पैकेट, 05 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 



गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उन्हेंने एक स्वर में बताया कि हम सब दिन में गाड़ियों के माध्यम से ताला बन्द मकानो व दुकानो की रैकी करते हैं तथा अंधरे का फायदा उठाकर चोरी/नकबजनी/लूट की घटना को अंजाम देते है। 



पुलिस द्वारा अत्यधिक कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि मैंने व शिव कुमार कुशवाह उर्फ वन्टी व शिवेन्द्र सिंह ने मिलकर लगभग एक माह पूर्व ततारपुर में एक व्यक्ति के घर से चोरी किया था जिसमें 4 चुडी, 01अंगूठी पीली धातु की हमने किसी राह चलते व्यक्ति को बेंच दिया था जिसके पैसे हम तीनो लोगो ने आपस में बांट लिये थे| बाकी पैसा हम लोगो ने खाने पीने में खर्च कर दिये, इसके अलावा हम तीनो लोगो ने ग्राम हसुलिया थाना अयाना जनपद औरैया में लगभग डेढ माह पहले चार घरो में चोरी की थी, जिसमें कुछ खास सामान हाथ नही लगा था, जो सामान मिला था उसको बेचकर व चुराये रुपयों को हम लोगो ने आपस मे बाँट कर खाने पीने में खर्च कर दिये थे।



अभियुक्तों से बरामद एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काला न0 UP 79 W5487 के बारे में पूछताछ की गयी तो आशीष उर्फ मनेश ने बताया कि मैंने राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा के साथ मिलकर लगभग 20 दिन पूर्व त्रिवेदी गेस्ट हाउस अजीतमल में एक व्यक्ति से छीन लिया था तथा आज हम सभी लोग मुरादगंज क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे कि आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


गिरफ्तार अभियक्तगण का विवरण

1-आशीष उर्फ मनेश पत्र माता प्रसाद गुप्ता निवासी छौना मानपुरा थाना रामपुरा जनपद जालौन 

2. राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा पुत्र सुधीर कुमार निवासी राजपुरा थाना गोहान जिला जालौन 

3. शिव कुमार कुशवाह उर्फ वन्टी पुत्र अशोक कुशवाह निवासी मोहल्ला कुडरिया रौन थाना रौन जनपद भिण्ड म0प्र0 

4. राकेश गुप्ता पुत्र राधे श्याम गुप्ता निवासी ग्राम परौसा थाना कुठौंद जिला जालौन 

5. शिवेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र भूषण सिंह सेंगा निवासी ग्राम छौना मानपुरा थाना रामपुरा जिला जलौन 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।