भदोही: भदोही के सुरियावां थाना अंतर्गत 10 मार्च को पीड़ित वादी की भांजी को आरोपी युवक बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर दर्ज 46/2022 धारा 363, 366 IPC का अभियोग पंजीकृत कर त्वरित विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। घटनाक्रम में के निवारण में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सफलता पाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अपहरण हुई लड़की को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और महिला सम्बन्धित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश के क्रम में सुरियावां पुलिस द्वारा अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त 21 वर्षीय कप्तान शर्मा पुत्र भरतराज शर्मा निवासी वारी थाना सुरियावां को मुखबिर की सूचना पर कसियापुर तिराहा से गिरफ्तार कर जरूरी सबूतों को इकट्ठा कर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर घटना का अनावरण करते हुए अपहृत द्वारा धारा 164 सीआरपीसी अंतर्गत दिए गए बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए पंजीकृत अभियोग में 376, 506, 342, 323 भारतीय दण्ड संहिता की धारा को बढ़ाते हुए अभियुक्त को चालान कर मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल भेज दिया है।