मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

औरैया में टेंपो और पिकअप की टक्कर: एक की मौत, करीब एक दर्जन घायल; शादी की शॉपिंग कर लौट रहे थे

औरैया: औरैया के थाना सहार के अंतर्गत सहार- बिधूना मार्ग पर टेम्पो व पिकअप की टक्कर हो गई| इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं| घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलें…

औरैया में टेंपो और पिकअप की टक्कर: एक की मौत, करीब एक दर्जन घायल; शादी की शॉपिंग कर लौट रहे थे
औरैया में टेंपो और पिकअप की टक्कर: एक की मौत, करीब एक दर्जन घायल; शादी की शॉपिंग कर लौट रहे थे | फ़ोटो: TVL News

औरैया: औरैया के थाना सहार के अंतर्गत सहार- बिधूना मार्ग पर टेम्पो व पिकअप की टक्कर हो गई| इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं| घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना व सहार में भर्ती कराया गया। यह घटना शनिवार को भगवंतपुर गांव के पास सहार-बिधूना मार्ग पर हुई। शादी की शॉपिंग कर लौट रहे थे| हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई|



थाना बेला क्षेत्र के गांव पटना निवासी हरी सिंह (पचास वर्ष) पुत्र शिव दयाल के दो पुत्रों दीपू व अनूप की 6 फरवरी को शादी थी। शादी से पूर्व शनिवार को हरी सिंह परिवार के सदस्यों के साथ बिधूना बाजार करने आये थे। बाजार करने के बाद वह ऑटो पर सवार होकर शनिवार को देर शाम करीब 8 बजे सभी गांव वापस जा रहे थे, अभी भगवन्तापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी।


जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया | ऑटो में सवार हरी सिंह समेत सोमी (18) पुत्री सुघर सिंह निवासी पुर्वा तरा, पप्पू (18) पुत्र जसवीर निवासी इटावा, रमेश चंद्र (50) पुत्र भीखम चन्द्र निवासी शिवपुरी बेला, राज कुमार (24) पुत्र रामशंकर, अंजली (20) पुत्री दलेल सिंह, अनुज (12) पुत्र हरी सिंह, अमित (18) पुत्र गौतम, मुरली (07) पुत्र हरी सिंह, सोनम (09) पुत्री हरी सिंह, रामशंकर (23) पुत्र राज कुमार व ऑटो चालक अखिलेश (38) पुत्र राज कुमार एवं पिकप चालक दीपेन्द्र पुत्र राधेश्याम निवासी नगला गुड़वान कुदरकोट गंभीर रूप से घायल हो गये।



घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं गम्भीर गंभीर रूप घायल राज कुमार, अनुज, अमित व पप्पू को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।