मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार में 6 सहेलियों ने खाया जहर: प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका समेत 6 सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत; 3 की हालत गंभीर

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है| यहां एक साथ 6 सहेलियों ने जहर खा लिया| जहर खाने के बाद तीन लड़कियों की मौत हो गई और तीन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह…

बिहार में 6 सहेलियों ने खाया जहर: प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका समेत 6 सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत; 3 की हालत गंभीर
बिहार में 6 सहेलियों ने खाया जहर: प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका समेत 6 सहेलियों ने खाया जहर, तीन की मौत; 3 की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है| यहां एक साथ 6 सहेलियों ने जहर खा लिया| जहर खाने के बाद तीन लड़कियों की मौत हो गई और तीन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है| इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है| मामला औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव का है|



औरंगाबाद जिले के कासमा इलाके में शुक्रवार की देर शाम जब लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने अपनी 5 सहेलियों के साथ जहर खा लिया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।



 बताया जाता है कि सभी छह लड़कियों सहेलियां थीं| इनमें से एक लड़की का अपने ही रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था| लेकिन, लड़के ने शादी से इनकार कर दिया तो पहले उस लड़की ने जहर खाया और बाद में उसकी पांच सहेलियों ने भी जहर खा लिया| तीन की मौके पर ही मौत हो गई| मगध अस्पताल में जिन दो लड़कियों को भर्ती कराया गया उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही। एक का इलाज चल रहा है।"



रफिगंज के पुलिस इंस्पेक्टर एमके चौधरी ने बताया, "6 सहेलियां थीं, वे ग्रुप बनाकर गए। वे जहर कहां से लाए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। तीन लड़कियों की मृत्यु हुई हैं। दो की हालत ठीक है। एक का इलाज चल रहा है।



जानकारी के मुताबिक,' नीलम कुमारी नाम की लड़की का प्रेम उसके भाई के साले के साथ था| ऐसे में वो अपनी सहेलियों के साथ लड़के को शादी के लिए प्रपोज करने गई थी| मगर लड़के ने इंकार कर दिया और वहां से चला गया| ऐसे में वो लड़की अपनी सहेलियों के साथ उदास होकर गांव लौटी और जहर का सेवन कर लिया| इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सब ने बारी-बारी से जहर खा लिया|



जब लड़कियों के द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किये जाने की सूचना ग्रामीण को मिली तो वो दौड़ पड़े और उन्हें बचाने की कोशिश की| मगर तीन की लड़कियों की मौत मौके पर हो गयी| बाकी तीन सहेलियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया| जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है|



 मृतकों में मनोज पासवान की 14 वर्षीय बेटी नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी और रामप्रवेश पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अनिशा कुमारी शामिल हैं| जबकि तपेश्वर पासवान की 12 वर्षीय बेटी पिंकी कुमारी, राजेन्द्र पासवान की 13 वर्षीय बेटी सुनीता कुमारी और फेकन पासवान की 15 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी की हालत गंभीर होने के वजह से उन्हें इलाज के लिए गया भेजा गया है|



घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया| गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है| लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है| बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां गुरारू गई हुई थी और वहां से आने के बाद जहर का सेवन किया|



'एक लड़के से 6 लड़कियों का था ग्रुप अफेयर'
पूरे मामले में घटेरा पंचायत के पूर्व मुखिया रणविजय कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सभी 6 लड़कियां ग्रुप अफेयर में थीं। इनमें एक ने शादी का दबाव लड़के से बनाया तो उसने इनकार कर दिया। फिर उस लड़की ने जहर खाने का दबाव सभी सहेलियों पर बनाया। उसी के दबाव में 6 सहेलियों ने जहर खाया, जिसमें 3 की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया,'' मृतक लड़कियों में एक का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था. उसने अपनी सहेलियों के साथ युवक के सामने प्रेम का इजहार किया और शादी की पेशकश की, लेकिन लड़का इनकार कर वहां से चला गया| प्रेमी द्वारा इनकार के बाद सभी सहेलियां अपने गांव आ गईं| लेकिन कुछ देर बार देखा तो प्रेमिका ने जहर खा लिया| इसके बाद अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सबने बारी-बारी से जहरीला पदार्थ खा लिया|



एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया,'',''इसमें सभी किशोरियों की आयु 12 से 16 साल के बीच की है, सभी अलग अलग घरों की रहने वाली हैं|शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| इसकी पूरी छानबीन की जा रही है| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।