मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

UP MLC चुनाव: बस्‍ती में पैसे बांटने के आरोप में सपा के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार, बोलेरो और 5 ह??ार रुपए नगदी बरामद

बस्‍ती: बस्‍ती के लालगंज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए व्‍यक्तियों पर एमएलसी चुनाव में वोटरों को सपा प्रत्‍याशी के पक्ष में वोट करने के लिए रुपया बांटने का आरोप ह…

UP MLC चुनाव: बस्‍ती में पैसे बांटने के आरोप में सपा के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार, बोलेरो और 5 ह??ार रुपए नगदी बरामद
UP MLC चुनाव: बस्‍ती में पैसे बांटने के आरोप में सपा के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार, बोलेरो और 5 ह??ार रुपए नगदी बरामद | फ़ोटो: TVL News

बस्‍ती: बस्‍ती के लालगंज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए व्‍यक्तियों पर एमएलसी चुनाव में वोटरों को सपा प्रत्‍याशी के पक्ष में वोट करने के लिए रुपया बांटने का आरोप है।  बस्ती पुलिस ने बताया,''थाना लालगंज पुलिस द्वारा रात्री चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के लिए वोटरों को पैसा बाँटते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया|



पुलिस के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के डिहुकपुरा निवासी जमुना प्रसाद उर्फ विजयपाल यादव, अब्‍दुल कलाम, पिपरपाती मुस्‍तहकम निवासी जामवंत उत्‍तर प्रदेश विधान सभा स्‍थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के दौरान छिबरा गांव में वोटरों को रूपया बांट रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्‍हें रुपया बांटते पकड़ा गया। 


पुलिस के अनुसार,''''पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने समाजवादी पार्टी से निवर्तमान एमएलसी एवं प्रत्‍याशी संतोष यादव ‘सन्‍नी’ के पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों को रुपया बांटना स्‍वीकार किया।



पुलिस ने बरामद रुपयों और बोलेरो को अपने कब्‍जे में ले लिया। वाहन को सीज करते हुए तीनों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्‍व अधिनियम एवं आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के इस वर्क आउट पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। इसका कारण रुपया बांटते गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने मात्र 5 हजार रुपए की बरामदगी दर्शायी है।


पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

लोगों का कहना है कि वोटरों को मतदान करने के लिए रुपया बांटने के दौरान गिरफ्तार लोगों के पास से 5 हजार रुपए की बरामदगी गले के नीचे नहीं उतर रही है। लोगों का आरोप है कि या तो पुलिस बरामद रुपयों को पचा गई या फिर सपा प्रत्‍याशी के पक्ष में वोट करने वाले प्रत्‍याशियों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई हैा इसके पीछे उनका तर्क है कि जब एक – एक वोटर को मतदान करने के लिए 10 से 25 हजार रुपए देने की चर्चाएं हैं। ऐसे में मात्र 5 हजार रुपए की बरामदगी किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।