भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष आज अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पूरा हुआ है.
अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव समारोह को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है.
इस मौके पर श्री रामलला सेवा समिति के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव को लेकर कई धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान किए गए.
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के आवास मनी रामदास छावनी पर 51 वैदिक विद्वानों के द्वारा श्री राम रक्षा स्तोत्र: का पाठ शुरू हो गया है.
सवा लाख पाठ के बाद 41 दिन बाद पारायण होगा.
पंचांग के अनुसार रामलला का पाटोत्सव तो 11 से 13 जनवरी के बीच संपन्न हो चुका है।
अब कैलेंडर के अनुसार बुधवार यानी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा हो गया है।
इस अवसर पर श्रीरामलला अयोध्याजी सेवा समिति के संयोजन में 41 दिवसीय रामलला महोत्सव का आरंभ किया गया है।
महोत्सव का आरंभ बुधवार को पूर्वाह्न रामलला को छप्पन भोग, 108 किलो की माला तथा ठंड के मौसम के अनुरूप जयपुरिया रजाई अर्पित किए जाने से होगा।
इसके बाद रामसत्संग भवन में धर्मध्वजा पूजन और रामरक्षा स्तोत्र का सवा लाख पाठ आरंभ होगा। धर्मध्वजा पूजन से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
इसमें एक पालकी पर रामलला और बजरंगबली के चित्र के साथ रामरक्षा यंत्र को प्रतिष्ठित किया जाएगा।