मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : बसपा नेता राजिक उस्मानी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज हुआ मुकदमा

शाहपुर गांव निवासी बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर अब्दुल राजिक उस्मानी के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।उन पर मदरसे में नौकरी व जमीन के बदले जमीन दिल…

गोंडा न्यूज़ : बसपा नेता राजिक उस्मानी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज हुआ मुकदमा
गोंडा न्यूज़ : बसपा नेता राजिक उस्मानी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज हुआ मुकदमा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

शाहपुर गांव निवासी बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर अब्दुल राजिक उस्मानी के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


उन पर मदरसे में नौकरी व जमीन के बदले जमीन दिलाने का झांसा देने का आरोप लगाया गया है।


थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो. मुजीब ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया


कि उसने पूर्व बसपा नेता के यहां 2015 से तीन वर्ष तक दस हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी की थी। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व बसपा नेता ने उससे कहा


कि मदरसा खोलने के लिए एक बीघा जमीन की जरूरत है। मदरसा खुलने के बाद जमीन के बदले जमीन व मदरसे में नौकरी भी मिलेगी।


इसी का झांसा देकर उससे अपनी एक बीघा जमीन का दान पत्र मदरसा मिसबाहुलउलूम के नाम 14 फरवरी 2016 में बैनामा करा दी थी


वादी ने बताया कि बसपा नेता ने जालसाजी करते हुए हाथ से लिखे गए स्टेटमेंट बनाकर 32,90000 रुपये की मांग की और विश्वासघात करते हुए मेरा वेतन दो लाख रुपये भी गबन कर लिया।


25 सितंबर 2023 को जब वादी ने जब बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी से जमीन के बदले जमीन और वेतन की मांग की तो बसपा नेता ने अपशब्दों का प्रयोग करते कहा कि दोबारा दरवाजे पर आये तो गोली मार दूंगा।


प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


बसपा नेता राजिक उस्मानी की पत्नी निगार फातिमा गौरा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रह चुकी हैं। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।