अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'जो लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं, दूसरे चरण के बाद वो सुन्न पड़ गए हैं और तीसरे चरण के बाद वो शून्य होने जा रहे हैं|
अखिलेश यादव ने कहा कि,'''काका गए हैं तो बाबा भी चले जाएंगे (काका का मतलब है काले क़ानून) । अखिलेश यादव ने कहा कि,''ये सरकार बनाने का चुनाव है। संविधान बचाने का भी ये चुनाव है। ये ना केवल यूपी बल्कि देश को संदेश देने का काम करेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि,''मैंने अपना वोट डाला है और मैं सभी से साइकिल चिन्ह के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग यह न भूलें कि यह चुनाव सही सरकार को सत्ता में लाने के लिए है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देगा|
अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा नेता अब एबीसीडी सीख रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं, "अगर काका चले गए तो बाबा भी चले जाएंगे" (काले कृषि कानून वापस ले लिए गए, तो योगी भी वापस चले जाएंगे) ... अखिलेश यादव ने कहा कि,''उन्होंने सब कुछ के नाम बदल दिए, अब उनका नाम बाबा बुलडोजर रखा गया है|