मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हम 'ज़ुल्म और नाजायज़ कामों' के ख़िलाफ़ लड़ना चाहते हैं: तेलंगाना के CM केसीआर ने मुंबई में CM ठाकरे और शरद पवार से की मुलाकात

मुंबई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केचंद्रशेखर राव रविवार को महाराष्ट्र सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे |इस बैठक को 2024…

हम 'ज़ुल्म और नाजायज़ कामों' के ख़िलाफ़ लड़ना चाहते हैं: तेलंगाना के CM केसीआर ने मुंबई में CM ठाकरे और शरद पवार से की मुलाकात
हम 'ज़ुल्म और नाजायज़ कामों' के ख़िलाफ़ लड़ना चाहते हैं: तेलंगाना के CM केसीआर ने मुंबई में CM ठाकरे और शरद पवार से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केचंद्रशेखर राव रविवार को महाराष्ट्र सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे |इस बैठक को 2024 के आम चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एक गैर-कांग्रेसी मोर्चा बनाने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की| दोनों नेताओं ने इशारों-इशारों में केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज निचले स्तर की राजनीति हो रही है और वो मिलकर बड़े बदलाव के लिए काम करेंगे और इस मुहिम में दूसरे नेताओं को भी जोड़ेंगे| उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात की।



महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा कि ,'देश की राजनीति, विकास की गति, आज़ादी के 75 साल होने पर देश के हालात के ऊपर चर्चा करने के लिए मैं महाराष्ट आया हूं। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलकर प्रसन्न हो रहा हूं|



केसीआर ने कहा कि ,'हमने कई विषयों पर लंबी चर्चा की। काफी बातों पर हमारी सहमति बनी है। हमने मिलकर आगे के लिए काम करने का फ़ैसला किया है। देश में हमारे कई भाई हैं, उनसे मेरी और उद्धव ठाकरे की बातचीत हो रही थी| हम सभी आगे हैदराबाद और अन्य किसी स्थान पर मिलकर बातचीत करेंगे और रास्ता तय करेंगे कि क्या करना है। जिस तरह से देश चल रहा है उसमें बदलाव आना चाहिए। हम ज़ुल्म और नाजायज़ कामों के ख़िलाफ़ लड़ना चाहते हैं|




उद्धव ठाकरे ने कहा,  सबसे पहले मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री का स्वागत करता हूं| कई दिनों से हम मिलेंगे यह बात चल रही थी, लेकिन आज हम मिल गए| कल शिवाजी महाराज की जयंती थी और उसके अगले दिन ही हम मिले| इस बैठक में हमने कुछ छुपाया नहीं| जैसे संजय राउत और केसीआर ने कहा उसी तरह, देश के जो हालात हैं और जिस तरह से निचले स्तर की राजनीति हो रही है यह हिंदुत्व नहीं है| बदला लेने वाला हिंदुत्व नहीं है| अगर यह ऐसा ही चलता रहा तो देश का भविष्य क्या है| कोई मुख्यमंत्री या पीएम बन सकता है, लेकिन देश के भविष्य को लेकर हमने बैठक किया| देश के साथ ही राज्यों के बीच जो वातावरण होना चाहिए, वो आज नहीं देखने मिल रहा| यह राजनीति नहीं चलेगा, इसलिए हमने एक नई शुरुआत की है|



उन्होंने कहा, देश की मूलभूत प्रश्न में दूसरे को बदनाम करने का, जो नहीं हुआ है उसका भी झूठा प्रचार कर किसी को बदनाम करने का यही चल रहा है| तेलंगाना के सीएम ने कहा, आज शुरुआत हुई है| इसमें कोई भविष्यवाणी करने की ज़रूरत नहीं है| हम दूसरे नेताओं से भी बात करेंगे, देश के सामने भी हम इस पर बात करेंगे| केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है| अगर वो इसमें बदलाव नहीं करेंगे तो वो खुद भुगतेंगे| शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश की राजनीति और भविष्य को लेकर केसीआर और उद्धव ठाकरे के बीच चर्चा हुई|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।