अयोध्या: अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के घोड़वल गांव के मंगल को टूरिस्ट वीजा पर नौकरी कराने ले गए गांव के ही युवक ने 65000 हजार रूपए का चूना लगा दिया। नौकरी न मिलने पर दुबई से वापस घर आया था। परिजनों को आपबीती बताते हुए कुमारगंज पुलिस को तहरीर दी। देवगांव पुलिस चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने मामले की जांच की। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी युवक ने पैसा वापस देने के लिए पीड़ित से सुलह समझौता किया।
मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज थाना अंतर्गत घोड़वल पूरे सेख गांव निवासी मंगल पुत्र सियाराम अपना जीवन यापन करने के लिए इधर-उधर मेहनत मजदूरी किया करते थे। मेहनत मजदूरी के दौरान मंगल की मुलाकात घोड़वल गांव के राकेश कुमार पुत्र लोमई से हुई। उन्होंने कहा कि मैं आपको दुबई के लिए वीजा बनवा दूंगा और जाकर वहां काम करना इस काम के लिए आपको 82 हजार रुपए लगेंगे।
पीड़ित मंगल ने 65 हजार रुपए राकेश के खाते में दे दिया उसके बदले में उन्होंने फर्जी वीजा देकर घोड़वल गांव निवासी शकील के साथ दुबई भेज दिया। दुबई जाकर शकील ने मंगल से 17000 रुपए छीन लिए मंगल दुबई से जान बचाकर अपने गांव पहुंचा पीड़ित ने कुमारगंज पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की मांग की है।
पुलिस चौकी देवगांव प्रभारी मनीष चतुर्वेदी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि राकेश मंगल का रिश्तेदार है मंगल काफी दिनों से दुबई जाने के लिए कह रहा था वीजा समय से नहीं मिला था।
उसके बावजूद भी मंगल बार-बार जाने के लिए कह रहे थे, जिसके चलते राकेश ने अपने दोस्त शकील के साथ भेज दिया था। फिलहाल राकेश व शकील ने कहा कि मंगल का जो पैसा खर्च हुआ है। हम उसको जल्द वापस कर देंगे। इसी बात पर दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए हैं। किसी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।