मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिद्धार्थनगर: गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, लूट की नीयत से हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर ज़िले के जोगिया थाना क्षेत्र के सजनी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। वह अर्धनग्न अवस्था में था। घटन…

सिद्धार्थनगर: गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, लूट की नीयत से हत्या की आशंका
सिद्धार्थनगर: गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, लूट की नीयत से हत्या की आशंका | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर ज़िले के जोगिया थाना क्षेत्र के सजनी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। वह अर्धनग्न अवस्था में था। घटनास्थल से निकट पुल पर उसकी बाइक खड़ी मिली है। युवक की पहचान बस्ती के सोनहा थाना बहडीला गांव निवासी 20 वर्षीय अनूप वर्मा पुत्र प्रभूनाथ वर्मा के रूप में हुई है।



क्षेत्र के सजनी गांव की महिलाएं शुक्रवार सुबह खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गेहूं के खेत में एक युवक की लाश मिली। वह केवल पैंट पहना हुआ था। मृतक की उम्र तकरीबन 20 साल बताई जा रही है। मौके पर भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी। शव के पहचान की कोशिश की तो हर किसी ने यहां का ना होना बताया।



इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक आभूषण की पर्ची मिली है। उसी के सहारे पुलिस जानने की कोशिश में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जांच किया और लोगों से इस संबंध में जानकारी ली।



बहनोई के भाई के साथ जेवरात खरीदने गया था बाजार

युवक गुरुवार को उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर चुनिहारी में अपनी बहन के घर पर रात में रुकने वाला था। दोपहर में फोन पर उसके बहनोई शिवाकांत वर्मा से उसकी बात हुई थी। अनूप बहनोई के भाई के साथ कुछ जेवरात खरीदने बाजार गया था। शुक्रवार को बहनोई के घर शादी के रिश्ते के लिए लड़की देखने का कार्यक्रम था। जिसमें उसे शामिल होना था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और अनूप कार्यक्रम में पहुंच नहीं पाया।



युवक के पास से ढाई लाख नकद व 70 ग्राम सोना भी गायब

शुक्रवार की सुबह अनूप की मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक के पास से ढाई लाख नकद व 70 ग्राम सोना भी गायब था। उसके बहनोई के भाई राम मणि वर्मा ने बताया की अनूप को मैंने हरिओम ज्वेलर्स उसका बाजार से कुछ जेवर खरीदवाया था। उस दौरान नकदी और सोना साथ में था। जबकि शव के पास पैसा मिला न सोना। कोतवाल दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि लूट की नीयत से हत्या हुई होगी। इसकी छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी।



मृतक की जेब से आभूषण की मिली पर्ची 

युवक गांव-गांव घूमकर सोना बेचने का काम करता था। उसकी जेब से सोने की खरीद फरोख्त का हरिओम ज्वैलर्स उसका बाजार की पर्ची मिली है। फोरेंसिक टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर शव को कब्जे में कर छानबीन में जुटी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।