मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फैजाबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले का खुलासा: दूसरे को फंसाने के लिए कचहरी में काम करने वाले मुंशी ने ही भेजा था धमकी भरा खत, गिरफ्तार

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद न्यायालय फैजाबाद को बम से उड़ाने की धम…

फैजाबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले का खुलासा: दूसरे को फंसाने के लिए कचहरी में काम करने वाले मुंशी ने ही भेजा था धमकी भरा खत, गिरफ्तार
फैजाबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले का खुलासा: दूसरे को फंसाने के लिए कचहरी में काम करने वाले मुंशी ने ही भेजा था धमकी भरा खत, गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद न्यायालय फैजाबाद को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र कचहरी में काम करने वाले एक मुंशी ने ही भेजा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी मो0 वलीम पुत्र स्व0 मो0 हनीफ ने बताया,'' राशिद से उसका लेन देन था जिसके कारण उसने ऐसा किया। 



शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि ,जनपद न्यायालय फैजाबाद को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अभियुक्त को शुक्रवार ,16 जून 2022 को 18.00 बजे कचेहरी के पास से गिरफ्तार किया गया| आरोपी मो0 वलीम को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है



उल्लेखनीय है कि राशिद अली पुत्र याकब नि0 ग्राम दोस्तपुर तहसील सोहावाल ब्लाक मसौधा थाना पूराकलन्दर के नाम से कचेहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी देने के सम्बन्ध प्राप्त पत्र के सम्बन्ध मे चौकी प्रभारी सिविल कोर्ट उ0नि0 विनय यादव द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 449/22 धारा 506 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था।



विवेचना के दौरान राशिद अली से पूछताछ से प्रकाश में आया कि राशिद अली की ससुराल ग्राम जगनपर थाना क्षेत्र रौनाही के निवासी मो0 वलीम पत्र मो0 हनीफ से राशिद अली का पैसे का लेन देन का विवाद चल रहा था। मो० वलीम जो कि कचहरी परिसर मे शेड नं006. पर मंशी का काम करता था उसके द्वारा राशिद अली को जेल भिजवाने की मंशा से धमकी भरा पत्र अपने हस्तलेख मे तैयार कर उसे राशिद अली के नाम से फैजाबाद कचेहरी के पीछे स्थित डाकखाने से पोस्ट किया गया था। मामले में राशिद अली के विरुद्ध कोई साक्ष्य नही पाया गया।



अयोध्या के SSP शैलेश पांडेय ने कहा कि,''2 जून को जिला न्यायालय से एक पत्र आया जिसमें जिला न्यायाधीश के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पत्र को राशिद नाम के एक व्यक्ति के नाम से लिखा गया था। जांच में पता चला कि ये पत्र राशिद के नाम पर किसी और ने लिखा है जिससे राशिद को फसाया जा सके| आगे की जांच करने पर कचहरी में मुंशी का काम करने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उसने कबूल किया कि राशिद से उसका लेन देन था जिसके कारण उसने ऐसा किया। आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।