जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोशल मीडिया ( फेसबुक/ इंस्टाग्रांम ) पर जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया है| साइबर सेल/ स्वाट टीम व थाना लाइन बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से पेज बनाकर ठगी करने वाले अभियुक्त को जोगियापुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
जौनपुर पुलिस के मुताबिक,वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर सोशल मीडिया पर पेज बनाकर ठगी करने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्राप्त हुई, इस पर तत्काल कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार जौनपुर को अभियोग पंजीकृत कर साइबर सेल के आरक्षी ओपी जायसवाल को जांच व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर साइबर सेल द्वारा संबन्धित फेसबुक को ट्रेस कर अभियुक्त की पहचान की गई।
साइबर सेल/ स्वाट व थाना लाइन बाजार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुकत चन्द्रशेखर सिंह उर्फ शोले सिंह पुत्र तुंगनाथ सिंह निवासी रामनगर रीठी थाना सिकरारा जौनपुर को जोगियापुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
अभियुक्त चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि,'' फेसबुक/ इंस्टाग्राम पर लाइक व्यूवर के माध्यम से पैसा कमाने के उद्देश्य से लगभग एक साल पहले चुनाव के समय ही मैनें फेसबुक का पेज बनाया था, चुनाव का लाभ उठाते हुए चुनाव प्रचार का फोटो सोशल मीडिया से प्राप्त कर अपने द्वारा बनाएं गए जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से फेक फेसबुक/ इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करता रहा| जिससे लोग मेरे द्वारा बनाएं गए फेसबुक/ इंस्टाग्राम पेज को आधिकारिक पेज मान सके, जिसका लाभ मिला लोग मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष समझ कर मैसेज करने लगे, जिससे मेरे मन में लालच आई और मैने कुछ लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिला कर पैसे की मांग की गई, परन्तु किसी ने पैसा नही दिया। जैसे ही मुझे पता लगा कि मेरे द्वारा बनाएं गए पेज पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है और साइबर की टीम मुझे खोज रही है, मैं फेसबुक पेज को डीलिट कर जनपद छोड़कर भागने की फिराक में था कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।