अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| दोनों युवकों की हत्या अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में आशनाई के चक्कर में हुई थी| गोसाईगंज कस्बे में प्रेमिका से मिलने आए प्रतापगढ़ जनपद के दो युवकों की प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर दी थी| 26 जून, 2022 को एसओजी व थाना हैदरगंज पुलिस ने जघन्य हत्या करके दोनो शव को गड्ढे में फेकने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अयोध्या पुलिस ने बताया कि,''रवि मोदनवाल (25)अपने मित्र मनोज मोदनवाल (24) के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गोसाईगंज आया था| युवती के परिजनों को यह बात पता चली तो उन्होंने दोनों युवकों की डंडे से पीट--पीट कर मार डाला| इसके बाद पिकअप से दोनों युवकों का शव थाना हैदरगंज क्षेत्र के हैदरगंज कस्बे के बाहर ब्रह्मा बाबा तिराहे के पास गड्ढे में फेंक दिया गया था|
एसओजी व थाना हैदरगंज पुलिस ने डबल मर्डर केस में युवती के पिता और भाई समेत पांच लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि इस हत्याकांड में शामिल 5 लोग अभी भ??? फरार हैं|
हैदरगंज डबल मर्डर केस पर SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि," थाना हैदरगंज में कल सुबह दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिली। उनके शव हैदरगंज के बाज़ार के पहले तिराहे पर एक गड्ढे में मिली। घटना डबल मर्डर केस का है और दोनों मृतकों की पहचान हो गई है| शुरुआती पूछताछ में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई इसलिए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
SSP ने बताया कि,''जांच में पता चला कि दोनों मृतकों में से एक का संपर्क गोसाईगंज के एक युवती के साथ था। इनकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी| युवती के परिजनों ने अपने अन्य साथी के साथ इन दोनों की हत्या कर दी। इस घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य 5 लोग भी शामिल थे जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी|
पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर ग्राम सभा के साहबगंज बाजार निवासी रवि कांत मोदनवाल अपने दोस्त मनोज मोदनवाल के साथ घर से अयोध्या दर्शन के लिए निकाला था। रवि मोदनवाल अपनी प्रेमिका से मिलने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में ही रूक गया। प्रेमिका के परिजनों को यह बात पता चली तो उन्होंने हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि ,'' युवती के पिता सूरज प्रकाश, भाई संदीप, साथी शेरू निवासी शिवपुरी कॉलोनी कटरा गोसाईगंज थाना गोसाईगंज और दिलीप कुमार मांझी निवासी कंधरपुर थाना आरजेबी जनपद और विष्णु निवासी अयोध्या के साथ पांच अन्य लोगों ने मिलकर रवि और मनोज की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को पिकअप में लादकर हैदरगंज बाजार के पास गड्ढे में भेज था। ताकि किसी को हत्या का पता न चले। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा, शव को फेंकने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व मृतक का बैग बरामद कर लिया गया|