मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अयोध्या में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, दस हज़ार रुपये नगद व चोरी की पाँच मोटरसाइकिल बरामद

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 10,000 रुपये नगद, चोरी की 5 मोटरसाइकिल, गैस सिलेण्डर (चोरी) बरामद की गई…

अयोध्या में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, दस हज़ार रुपये नगद व चोरी की पाँच मोटरसाइकिल बरामद
अयोध्या में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, दस हज़ार रुपये नगद व चोरी की पाँच मोटरसाइकिल बरामद | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 10,000 रुपये नगद, चोरी की 5 मोटरसाइकिल, गैस सिलेण्डर (चोरी) बरामद की गई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने  27 अगस्त को रेलवे गोदाम रोड अयोध्या निकट पोस्टमार्टम हाउस से अभियुक्त गण 1.राजू यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी बिहार 2. अंकित गौतम पुत्र अशोक कुमार निवासी लखनऊ 3. उत्तम कश्यप पुत्र मनबोध कश्यप निवासी गोण्डा 4. सुनील कश्यप पुत्र देशराज निवासी गोण्डा को गिरफ्तार किया है।



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटर साइकिल अपाची जिस पर फर्जी नंबर UP42DE 9938 डालकर चलाया जा रहा था उसे बिहार से चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना नगर जिला कटिहार बिहार में मु0अ0सं089/22 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है तथा दूसरी अपाची मोटर साइकिल जिस पर फर्जी नंबर UP42AS4240 डालकर प्रयोग किया जा रहा था उसे वर्ष 2018 में जीआरपी चार बाग स्टेशन लखनऊ से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना जीआरपी चार बाग में मु0अ0सं0 148/18 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है। 



अन्य तीन मोटर साइकिलो को जनपद अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी से चोरी किये जाने की बात स्वीकार की गयी है। इसके अतिरिक्त मोहल्ला जानकीपुरम कालोनी थाना कोतवाली नगर में एक मकान से ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर, नगदी, जेवरात तथा रिकाबगंज चौक रोड स्थित राजलक्ष्मी साड़ी के दुकान के सामने से मोटर साइकिल की डिग्गी तोड़कर जेवरात आदि चोरी करने की बात बतायी गयी है। पकड़े गये उपरोक्त सभी लोग द्वारा स्मैक पीने के लिए चोरी का अपराध करने की बात बताया गया है। 



 पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शहर के रिकाबगंज में कमरा लेकर रहते है। चारों आरोपी फर्जी पहचान पत्र दिखाकर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक शहर में टप्पेबाजी, छिनौती जैसी घटनाओं को भी ये लोग अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया,''पकड़े गये व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बिहार, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती व जनपद बाराबंकी में वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। बरामद बाइक लखनऊ और बिहार की भी है। उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों को पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।



गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता

1. राजू यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी नया टोला जुराबगंजथाना कोढ़ा जनपद कटिहार बिहार 

2. अर्कित गौतम पुत्र अशोक कुमार निवासी छोटी जुर्गौली थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ 

3. उत्तम कश्यपपुत्र मनबोध कश्यप निवासी ग्राम धरमजरा पतशा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा

4. सुनील कश्यपपुत्र देशराज निवासी ग्रामथरमजरा पतशा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।