मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: बलरामपुर में नौकरी का झांसा दे अश्लील हरकत करने वाला कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवकों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने 25 अगस्त को नौकरी का झांसा देकर अश्लील हरकत करने वाला एग्र…

VIDEO: बलरामपुर में नौकरी का झांसा दे अश्लील हरकत करने वाला कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर गिरफ्तार
VIDEO: बलरामपुर में नौकरी का झांसा दे अश्लील हरकत करने वाला कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवकों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने  25 अगस्त को नौकरी का झांसा देकर अश्लील हरकत करने वाला एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया कम्पनी के प्रबन्धक निदेशक को गिरफ्तार किया है। तथाकथित फर्जी एग्रीकल्चर कंपनी बनाकर करीब 24-25 लोगों से पैसा लेकर नौकरी का झांसा देने और महिला सहकर्मी से अश्लील हरकत करने वाले डायरेक्टर चौधरी कुंवर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



आरोपी व्यक्ति खुद को एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफ इंडिया कम्पनी का प्रबन्ध निदेशक बताता था।तथाकथित एग्री कल्चर डेवलेपमेंट आफ इंडिया, 36 आनंद विहार, नई दिल्ली के निदेशक विक्रम सिंह राठौर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं के सत्यापन का कार्य करने के नाम पर नौकरी दे रखी थी और बेराजगार युवकों को बाकायदा नियुक्ति पत्र भी दे रखा था।



बलरामपुर पुलिस ने बताया कि,'आरोपी व्यक्ति विक्रम सिंह राठौर निवासी थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती का है। वह अपने आप को एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफ इंडिया कम्पनी का प्रबन्ध निदेशक बताकर बेरोजगारों से संविदा पर नौकरी देने के नाम पर ले रहा था। उसने बेरोजगार युवक और युवतियों से ये बता रखा था कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं के सत्यापन की जिम्मेदारी मिली है। इसी के तहत संविदा पर नियुक्ति की जा रही है।



फर्जी व्यक्ति ने एक कार्यालय भी बना रखा था। विक्रम सिंह राठौर ने जिले के करीब 25 लोगों से नौकरी देने के नाम पर 50 -50 हजार रुपये भी ले रखे थे और उन्हें नियुक्ति पत्र और विभाग के परिचय पत्र भी दे रखे थे। ये बेराजगार युवक पिछले 3 महीने से संविदा पर कार्य भी कर रहे थे।



पुलिस ने बताया कि, गुरुवार को एक महिला कर्मी जब उसके कार्यालय में पहुंचकर वेतन की मांग करने लगी तो फर्जी प्रबंधन निदेशक ने उसे अपने पास बैठा लिया और वेतन की बात करते हुए अचानक हाथ पकड़ते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। तभी कुछ  बोगस कम्पनी कर्मी के भी आ गए और महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित प्रबन्ध निदेशक को गिरफ्तार कर लिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।