मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अयोध्या: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव; ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

अयोध्या: अयोध्या में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। परिजनों ने आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मा…

अयोध्या: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव; ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
अयोध्या: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर लटका मिला शव; ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। परिजनों ने आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के ऋण मोचन घाट मोहल्ला निवासी पूजा सिंह (28) ने शुक्रवार मध्य रात्रि उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। दो दिन पहले महिला पति के साथ दिल्ली से भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की दो वर्ष की बेटी भी है।



गोंडा के साखीपुर निवासी पिता जगदेव सिंह को जब घटना की सूचना मिली तो वे तत्काल घर के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। 



पिता ने बताया कि बेटी की शादी 26 फरवरी 2019 को हुई थी। तभी से घर के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पति विशाल सिंह ससुर विष्णु सिंह और सास किसुम सिंह दहेज को लेकर उससे आए दिन झगड़ा और उसके साथ मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि बेटी की मौत के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए अस्पताल में नगर आयुक्त अयोध्या का मोबाइल नंबर दर्ज कराया है।



पिता ने बताया कि बेटी पूजा सिंह पांच बहनों में सबसे छोटी थी । दो दिन पहले उससे फोन पर बात हुई। वह भाई की शादी में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित थी। आज उसके छोटे भाई का तिलकोत्सव है। और वह सभी को छोड़कर दुनिया से चली गई।



अयोध्या सीओ आर के चतुर्वेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति विशाल सिंह, ससुर विष्णु सिंह और सास किसुम सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।