मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अयोध्या में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत: फेरीवाला सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बेच रहा था डिटर्जेंट, तेज़ रफ्तार पिकअप ने भीड़ को रौंद दिया; 2 गंभीर

अयोध्या: अयोध्या के थाना रुदौली क्षेत्रान्तर्गत मुजफ्फरा गांव के पास NH27 हाइवे पर आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया| यहां एक तेज रफ्तार तेज़ रफ्तार पिकअप ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिय…

अयोध्या में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत: फेरीवाला सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बेच रहा था डिटर्जेंट, तेज़ रफ्तार पिकअप ने भीड़ को रौंद दिया; 2 गंभीर
अयोध्या में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत: फेरीवाला सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बेच रहा था डिटर्जेंट, तेज़ रफ्तार पिकअप ने भीड़ को रौंद दिया; 2 गंभीर | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या के थाना रुदौली क्षेत्रान्तर्गत मुजफ्फरा गांव के पास NH27 हाइवे पर आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया| यहां एक तेज रफ्तार तेज़ रफ्तार पिकअप ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिया| इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए|  घायलों को अस्पताल  में पहुंचाया गया। मरने वालों में बाइक सवार सेल्समैन, एक महिला, लड़की और एक बच्चा शामिल है|


दरअसल, फेरीवाला (घूमकर बेचनेवाला) सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर स्थानीय लोगों को डिटर्जेंट बेच रहा था कि तभी पीछे से तेज़ रफ्तार पिकअप ट्रक ने लोगों को रौंद दिया| जिसमें फैरी वाले सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।


मृतक फेरीवाला सीतापुर जिले का रहने वाला है| उसकी 22 वर्षीय पहचान अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल हसन के रूप में हुई है। वह फेरी का काम करता था। वह डिटर्जेंंट पाउडर बेचने के लिए आया था। 3 अन्य मृतकों की शिनाख्त 44 वर्षीय महिला, जायत्री देवी,  19 साल की सुर्ता देवी और  हर्षमान (4) रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान 23 साल की अनूपा और रामजी की चार साल की बेटी के रूप में की है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


 क्षेत्राधिकारी (CO) रुदौली भूषण ने बताया,''फैरी वाला सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर स्थानीय लोगों को डिटर्जेंट बेच रहा था कि तभी पीछे से तेज़ रफ्तार पिकअप ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिसमें फैरी वाले सहित 4 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज़ कर लिया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।