अयोध्या: जनपद अयोध्या की थाना रौनाही पुलिस ने चोर को चोरी की महिन्द्रा थार जीप के साथ गिरफ्तार किया| उसके कब्जे से वाहन का फर्जी कागजात, 1 पैन कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 2 एटीएम कार्ड (SBI/एक्सीस बैंक), व 1 प्रेस क्राइम रिपोर्टर का पहचान पत्र बरामद किया गया | पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के जनपद भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्रान्तर्गत ''शेड का मड गोपालगढ़'' का रहने वाला है, जिसकी पहचान चन्द्रशेखर शर्मा पुत्र स्व0 विश्वम्भर दयाल शर्मा के रूप में हुई है| चन्द्रशेखर शर्मा ने 7 फरवरी 2023 को दिल्ली के थाना सफदरगंज इनक्लेव के NCC पार्क गेट के पास से 'थार जीप' चुराया था| जिसके सम्बन्ध में 8 फरवरी को सफदरगंज इन्क्लेव थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था|
अयोध्या पुलिस ने बताया,'' आज गुरुवार को सूचना मिली कि लखनऊ की तरफ से दिल्ली से चुराई हुई एक काले रंग की महिन्द्रा थार जीप आ रही है, जिसपर राजस्थान का नम्बर पड़ा हुआ है| इस सूचना पर रौनाही पुलिस टीम दिनकरपुर ओवरब्रिज के पास लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सघन चेकिंग के दौरान महिन्द्रा थार जीप व एक व्यक्ति को आज सुबह 10:50 बजे पकड़ लिया गया|
पुलिस पूछताछ में शख़्स ने अपना नाम चन्द्रशेखर शर्मा पुत्र स्व0 विश्वम्भर दयाल शर्मा बताया एवं महिन्द्रा थार जीप का गाड़ी नम्बर व कागजात चेक करने पर गाड़ी के इन्जन नं0 YFN4E4841522 व RC पर अंकित इन्जन नं0 YFN4E45249 में भिन्नता पायी गयी। ई चालान एप से इन्जन नं0 YFN4E4B41522 चेक करने पर रवि फोगाट पुत्र धरम सिंह निवासी 163 हुमायुपुर सफदरगंज इन्क्लेव एस.ओ. नई दिल्ली के नाम पंजीकृत पाया गया।
महिन्द्रा थार जीप के सम्बन्ध में चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया,'' मैने इस गाड़ी को दिनांक 07.02.2023 की NCC पार्क गेट के पास से थाना सफदरगंज इनक्लेव नई दिल्ली से चुराया था जिसका नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नं0 प्लेट व चेचिस नं0 भी बदल दिया था और फर्जी कागजात तैयार कर इसे बेचने के लिये ले जा रहा था ।