मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ओवरटेक से बनाएँ दूरी, सीट बेल्ट- हेलमेट का प्रयोग है जरुरी: अयोध्या पुलिस ने छात्रों और वाहन धारको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

अयोध्या: DIG/SSP अयोध्या के निर्देशन में मंगलवार को अयोध्या पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं ,महिलाओं, वाहन धारको को एकत्र कर सड़क सुरक्षा एंव यातायात नियम…

ओवरटेक से बनाएँ दूरी, सीट बेल्ट- हेलमेट का प्रयोग है जरुरी: अयोध्या पुलिस ने छात्रों और वाहन धारको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
ओवरटेक से बनाएँ दूरी, सीट बेल्ट- हेलमेट का प्रयोग है जरुरी: अयोध्या पुलिस ने छात्रों और वाहन धारको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: DIG/SSP अयोध्या के निर्देशन में मंगलवार को अयोध्या पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं ,महिलाओं, वाहन धारको को एकत्र कर सड़क सुरक्षा एंव यातायात नियमों के बारे मे वार्ता कर किया गया जागरूक। 



वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान

प्रत्येक वाहन चालक को अपने वाहन को वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर ही पार्क करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपका वाहन सुरक्षित रहेगा अपितु अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त देश में यहाँ-वहाँ बिना पार्किंग के कारण खड़े किये गए वाहनों से जाम की समस्या भी उत्पन होती है ऐसे में जाम से निजात के लिए भी निर्धारित पार्किंग में वाहन लगाना आवश्यक है।



निर्धारित लेन में ही चलाएँ वाहन

हमे हमेशा अपने निर्धारित लेन में ही वाहन चलाना चाहिए। ऐसे करने से ट्रैफिक का संचालन आसानी से होता है। वही शॉर्टकट या जल्दबाजी के चक्कर में आप अगर अपनी लेन बदलते है तो ना सिर्फ इससे दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है अपितु दूसरे लोगो को भी नुकसान पहुँच सकता है।


ओवरटेक से बनाएँ दूरी

सड़क पर अकसर हम दूसरे वाहन को जल्दबाजी के चक्कर में ओवरटेक करने के प्रयास करते है। ऐसा करने से दुर्घटना होने की सम्भावना कई गुना बढ़ जाती है। अधिकतर दुपहिया वाहनों की दुर्घटना का कारण अनावश्यक ओवरटेक करना ही है ऐसे में ओवरटेक से दूरी बनाए रखना ही बेहतर विकल्प है। ओवरटेक हमेशा दायीं ओर से एवं ड्राइवर द्वारा ओवरटेक करने के लिए संकेत देने के पश्चात ही करें।


नो एंट्री का रखे ख़ास ख्याल

जब भी रोड निर्माण, रोड मरम्मत, नाली-निर्माण, पाइपलाइन बिछाना या अन्य प्रकार से निर्माण कार्य चलते है तो ऐसी जगहों पर सम्बंधित विभाग द्वारा नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। कई लोग इन चेतावनियों के बावजूद भी इन जगहों पर वाहन ले जाते है जो की खतरनाक हो सकता है ऐसे में नो एंट्री के बोर्ड का ख़ास ख्याल रखे।


सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग है जरुरी

वाहन चलाते समय प्रायः हमे सीट बेल्ट या हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है परन्तु इन चेतावनियों के बावजूद भी लोग इन नियमो का पालन नहीं करते है। सीट बेल्ट और हेलमेट वाहन चलाते समय महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है और दुर्घटना होने पर चोट लगने की सम्भावना को कई गुना कम कर देते है।


सिर्फ जरुरी होने पर ही बजाएँ हॉर्न

कई लोग वाहन चलाते समय अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाते रहते है। इससे ना सिर्फ दूसरे वाहन चालकों का ध्यान भंग होता है अपितु वाहन दुर्घटना होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त अनावश्यक हॉर्न बजाना ध्वनि प्रदूषण को भी बढ़ावा देता है ऐसे में आपको सिर्फ बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही हॉर्न बजाना चाहिए।


अपनी लेन में चलाएँ वाहन

हमेशा अपनी लेन में ही वाहन चलाएँ। अनावश्यक रूप से लेन बदलने से आपके पीछे चल रहे वाहन चालक कंफ्यूज हो सकते है और दुर्घटना की सम्भावना भी प्रबल हो जाती है। इसलिए हमेशा अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएँ।


गति पर रखें नियंत्रण

निर्धारित सीमा से अधिक गति का होना ही सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण है। हमारे देश में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ ओवरस्पीड की वजह से ही होती है यही कारण है की गति सीमा से सम्बंधित साईन बोर्ड आपको प्रायः सभी जगहों पर देखने को मिल जायेंगे। ऐसे में जरुरी है की हम अपनी वाहन गति हमेशा निर्धारित सीमा में ही रखे और ओवरस्पीड एवं रश ड्राइविंग से दूर रहे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।