गोंडा: पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट के तीन हज़ार व बलेनो कार बरामद
गोंडा: गोण्डा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में इक्कीस जनवरी को पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 'लूट का माल व घटना में प्रय…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट के तीन हज़ार व बलेनो कार बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: गोण्डा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में इक्कीस जनवरी को पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 'लूट का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन' बरामद कर लिया है| कर्नलगंज थाना क्षेत्र में हुजूरपुर मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लुटेरे पेट्रोल डलवाने के बाद कर्मचारी से तीन हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पेट्रोल पंप लूट मामले में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मेें थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने लूट करने के 2 आरोपी अभियुक्तों- 01.मनोज दीक्षित, 02.नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व लूट के रू0 3,000/- बरामद किया गया।
थाना करनैलगंज थाना क्षेत्र ग्राम कैथोली निवासी मनोज दीक्षित पुत्र सुरेश चंद्र दीक्षित और बहराइच जिले के जरवल रोड सब्जी मंडी कस्बा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. रविंद्र सिंह ने दिनांक 21.01.2022 को हुजूरपुर मोड स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना कारित की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी कमलेश पुत्र रामदेव निवासी ग्राम सकरौरा ग्रामीण पूरे सुदिया थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौरी चौराहा के निकट दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।