मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या में 7 साल की बच्ची से रेप: भंडारे में शामिल होने गई थी मासूम, खून से लथपथ मिली; छानबीन में जुटी पुलिस

अयोध्या: अयोध्या में एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत चल रहे भंडारे के पास बुधवार रात 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया| मासूम के खून से…

अयोध्या में 7 साल की बच्ची से रेप: भंडारे में शामिल होने गई थी मासूम, खून से लथपथ मिली; छानबीन में जुटी पुलिस
अयोध्या में 7 साल की बच्ची से रेप: भंडारे में शामिल होने गई थी मासूम, खून से लथपथ मिली; छानबीन में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत चल रहे भंडारे के पास बुधवार रात 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया| मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। 



अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक करीब 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है| बच्ची को इंजरी हुई है, घटना की छानबीन की जा रही है| वहीं लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी है। 



 पुलिस के मुताबिक,' घटनास्थल से कुछ ही दूर दिगंबर अखाड़े जाने वाली रोड पर मासूम का घर है| बच्ची के घर से कुछ दूर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था| इसमें पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए थे| इस दौरान ही आरोपी बच्ची को पास के खंडहर की झाड़ियों में ले गए| यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया| आरोपी खून से सनी मासूम को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे| बच्ची किसी तरह घिसटती हुई ... बच्ची किसी तरह घिसटती हुई सड़क पर आई| लोगों ने मासूम को इस हाल में देखा तो हड़कंप मच गया|



खून से सनी बच्ची को पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया| यहां से जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बच्ची हालत देखते हुए यहां से भी उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया| मासूम से दरिंदगी करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है|



अयोध्या में एक 7 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से रेप के मामले पर SSP शेलेष पांडे ने बताया,'' पुलिस को सूचना मिली कि 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।  जो दोषी होंगे उनकी गिरफ़्तारी की जाएगी। जांच जारी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।