अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की थाना कोतवाली रूदौली पुलिस ने बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के थाना चिरैया निवासी सुनील कुमार हत्या की घटना का किया खुलासा| भतीजे की हत्या की मुख्य अभियुक्त उसकी चाची निकली| कोतवाली रूदौली पुलिस ने सुनील कुमार हत्या की घटना का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात नाजायज संबंधों से छुटकारा पाने के लिए चाची ने अपनी बहन के साथ रची थी।
मृतक युवक सुनील कुमार (22 वर्ष) का चाची से अवैध संबंध था। प्रेम प्रसंग में मनमुटाव होने पर वह पीछा छुड़ाने लगी। चाची ने अपनी बहन, उसके प्रेमी एवं प्रेमी के भाई के साथ मिलकर फावड़ा व खुरपी से भतीजे पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
दिनांक 14.07.2021 को प्रदीप कुमार यादव ,मित्रसेन यादव , गीता यादव और संगीता यादव ने पूर्वी चम्पारण जिले के थाना चिरैया के ग्राम खङतरी निवासी सुनील कुमार पुत्र पन्नालाल शाह को बुरी तरह मारकर कर गन्ने की खेत में हत्या कर शव को फेंक दिया था| पुलिस ने मृतक के पिता पन्नालाल शाह के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर रूदौली थाना पर 1. प्रदीप कुमार यादव पुत्र मोलहे 2.मित्रसेन यादव पुत्र मोलहे के पंजीकृत किया गया था।
सुनील कुमार हत्या की घटना का खुलासा कर पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों प्रदीप कुमार यादव ,मित्रसेन यादव , गीता यादव और संगीता यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
'हत्या मामले में पुलिस ने बताया, 'प्रदीप कुमार यादव ,मित्रसेन यादव , गीता यादव और संगीता यादव की घटना में संलिप्तता पायी गयी तथा यह तथ्य प्रकाश में आया की मतक सुनील कुमार की हत्या. उसके (सुनील कुमार) चाची गीता यादव से नाजायज संबंध होने के कारण ,उसकी चाची गीता यादव व चाची की बड़ी बहन संगीता यादव, अपने प्रेमी प्रदीप कुमार यादव व प्रेमी के भाई मित्रसेन यादव द्वारा पूर्व योजनाबद्ध तरीके से, गन्ने के खेत में ले जाकर फावड़ा व खुरपी से मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने बताया,''आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उनके मोबाईल लोकेशन सीडीआर पर लगातार दबिश दी गयी। उसी क्रम में आज दिनांक 19.07.2021 को 1. प्रदीप कुमार यादव 2. मित्रसेन यादव को शुजागंज मार्ग पर बनगांवा मोड़ से व महिला आरोपी 1. गीता यादव ,2.संगीता यादव पुत्रीगण स्व.रामदीन यादव को कूढ़ासादात तिराहे से 100 मीटर आगे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।हत्या में प्रयुक्त किया गया फावड़ा व खुरपा गन्ने के खेत से अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया।
1. प्रदीप कुमार यादव पुत्र मोलहे निवासी ग्राम बनगावां थाना रूदौली, अयोध्या
2. मित्रसेन यादव पुत्र मोलहे निवासी ग्राम बनगावां थाना रूदौली, अयोध्या
3. गाता यादव पत्नी पप्पू कुमार पुत्री स्व.रामदीन यादव निवासी ग्राम बनगांवा थाना रूदौली, अयोध्या
4. संगीता यादव पत्नी हरीश कुमार पुत्री स्व.रामदीन यादव निवासी ग्राम बनगांवा थाना थाना रूदौली, अयोध्या