अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गैंग का पदार्फाश किया है। यह गैंग हाईवे पर खड़े ट्रकों से चोरी करते थे।हाइवे पर लगातार हो रही चोरीयों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रूदौली कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ सोमवार को हाइवे पर ट्रकों ,मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने वाले गैंग के 2 अभियुक्तों को अशरफरफपुर गंगरेला मोड़ रानीमऊ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिनके पास से चोरी के 28 मोबाइल, 1 मोटर साइकिल व 5000 रू0 बरामद किया गया है। जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/2022 धारा 3791PC व मु0अ0सं0 103/2022 धारा 41/411/4201PC पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि,'' हम दोनों व हमारे दो और साथी अरविन्द व अवधेश मिलकर ट्रकों से चोरियां करते थे जिसमें अरविन्दव अवधेशथाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी से 15 दिन पहले जेल जा चुके हैं, आज उन्ही की जमानत के लिये पैसा इकट्ठा करने के लिये ये मोबइल बेचने जा रहे थे।
अयोध्या के SSP शैलेश पांडे ने बताया कि,''थाना पटरंगा की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए हाईवे पर खड़े ट्रकों से मोबाइल और नकदी की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। 28 मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई|
गिरफ्तार अभियक्त गण का नाम व पता:
1.गोविन्द रावत पुत्र रामलोचन रावत नि0 भूडेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी उम्र 19 वर्ष ।
2.देशराज वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा नि0 बनीकोडर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी उम्र 26 वर्ष ।