मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव का 'सुरतिया जान मार लागेला' पहुंचा 1 दिन में 1 मिलियन के पार

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज सिंगर आरोही भारद्वाज और सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के नए सांग 'सुरतिया जान मार लागेला' ने एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करने का रिकॉर्ड बना लि…

माही श्रीवास्तव का 'सुरतिया जान मार लागेला' पहुंचा 1 दिन में 1 मिलियन के पार
माही श्रीवास्तव का 'सुरतिया जान मार लागेला' पहुंचा 1 दिन में 1 मिलियन के पार | फ़ोटो: TVL News

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज सिंगर आरोही भारद्वाज और सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के नए सांग 'सुरतिया जान मार लागेला' ने एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि माही ने कुछ ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री को कैप्चर कर लिया है। यही कारण है कि सोशल मीडिया में माही श्रीवास्तव की गजब की फैन फॉलोइंग देखी जाती है। उनका कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया में छा जाता है। फैंस उनके सांग का इंतजार करते हैं। हाल ही में रिलीज माही के सांग को दर्शकों ने भर भरकर प्यार लुटाया है।  खबर लिखे जाने तक सांग को 1,136,483 व्यूज और 11 हजार लाइक्स मिल चके हैं।  'सुरतिया जान मार लागेला' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया हैं।



गाने के वीडियो में माही ने अपनी कातिलाना अदाएं दर्शकों को दिखाई है, जिससे उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया है। इसमें वो प्लोरल प्रिंटेड साड़ी में खूब जंच रही हैं। वो अपने ऑनस्क्रीन पति की जमकर तारीफ कर रही हैं। वो सहेलियों से कह रही हैं कि क्या बड़ाई करें अपने पति की। इसमें उनके एक्सप्रेशंस और अदाएं तो कातिलाना है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस गाने के वीडियो में अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं, जो कि काबिल-ए-तारीफ है। वो अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशंस से तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'सुरतिया जान मार लागेला' के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर आरोही भारद्वाज, लिरिक्स गौतम राय (काला नाग), फीचर माही श्रीवास्तव, म्यूजिक प्रियांशू सिंह, निर्देशक गोल्डी जैसवार, कोरियोग्राफर गोल्डी एंड बॉबी, एडिटर मीत जी हैं।


बता दे कि हाल ही में माही दुबई से लौटी हैं। वे दुबई में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी भोजपुरी फिल्म पंख का पहला शेड्यूल खत्म करके भारत आई हैं। इस फिल्म में महीन के अलावा संजय पांडेय,संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, श्वेता महारा, आयशा कश्यप, माही श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा हैं। पंख के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्देशक पराग पाटिल ने हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।