अयोध्या में बारिश के कारण मकान ढहा, दो की मौत, दो गंभीर; सीएम ने जताया दुख
अयोध्या: अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से मलबे में पूरा परिवार दब गया। हादसे में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई है | जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
अयोध्या में बारिश के कारण मकान ढहा, दो की मौत, दो गंभीर; सीएम ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News
अयोध्या: अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से मलबे में पूरा परिवार दब गया। हादसे में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई है | जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा इनायतनगर थाना क्षेत्र के बसवार कला मजरे सरफराज नाई का पुरवा का है|
मृतकों की पहचान बसवार कला मजरे सरफराज नाई का पुरवा निवासी 35 वर्षीय शकीना व साहबान (4) के रूप में हुई है| जबकि घायलों में 60 वर्षीय अब्दुल मजीद उर्फ डगडग और 58 वर्षीय मेहरूल निशा हैं।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में मकान गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।