●शादी कर के ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, साथियों संग लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार
●फर्जी आधार कार्ड बना कर नाम बदलकर शादी करवाते थे
●बाद में दुष्कर्म व दहेज का झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर रुपये हडप लेता था गैंग
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने शादी करके ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है| थाना शिकोहाबाद पुलिस ने लूटेरी दुल्हन एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया है| गैंग का एक साथी अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है| फर्जी आधार कार्ड बना कर नाम बदलकर शादी करवाते थे । बाद में दुष्कर्म व दहेज का झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर रुपये हडप लेता था गैंग ।
फिरोजाबाद पुलिस ने बताया,'' थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा आज यानी मंगलवार (11 अक्टूबर 2022) को ठगी करने वाले गैंग की लूटेरी दुल्हन एवं उसके साथियों को किया गया गिरफ्तार । गैंग द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर एवं नाम बदलकर शादी करवायी जाती थी। बाद में दुष्कर्म व दहेज उत्पीडन के फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर रुपये हडप लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
3 अक्टूबर को दिखतौली निवासी हरीबाबू ने अपनी पत्नी कल्पना के गुम होने की थाना शिकोहाबाद पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। विवेचना के दौरान जाँच में तथ्य प्रकाश मे आये कि कल्पना की शादी हरीबाबू से वर्ष 2010 मे हुई थी। कल्पना मूल रूप से कलकत्ता की रहने वाली है।
कल्पना द्वारा अपने मिलने वाली मालती नागर उर्फ संगीता, मनोज एवं गोपाल के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर अब से लगभग 03 माह पूर्व संजीव दीक्षित पुत्र दयाराम निवासी नंगला बोझ थाना डौकी हाल निवासी मौहल्ला एकता कालौनी थाना ताजगंज जिला आगरा से 1,65,000/- रूपये ठग लिये तथा अब 1,00,000/- रूपये की और डिमांड करने लगे थे। संजीव दीक्षित को इस बात की जब जानकारी हुई कि उसके साथ धोखा धडी करके फर्जी आधार कार्ड आरती उपाध्याय का बनवाकर शादी की गयी है, तब उसने यह बात अपने परिजनो को बतायी।
फिरोजाबाद (ग्रामीण ) के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,'' गैंग की दो महिलाओं और एक व्यक्ति को दिखतौली के समीप से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला ने अपने पति को छोड़कर नाम बदलकर दूसरे युवक से शादी कर ली थी। इसके बाद गैंग के साथ मिलकर युवक से रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कल्पना और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग फर्जी आधार कार्ड बनाकर और नाम बदल कर शादी करवाता था। बाद में शादी करने वाले युवक को दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये हड़प लेता था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, गैंग के लोग पहले भी फर्जी आधार कार्ड बनाकर, नाम बदल कर और फर्जी शादी कर पैसे ऐंठने का काम किया है| पुलिस टीम अभी छानबीन कर रही है| गैंग के 4 लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक व्यक्ति मनोज है जो अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:
1. संगीता उपाध्याय सही नाम मालती नागर पत्नी चंदा बाबू निवासी नई आवादी रहना थाना उत्तर फिरोजाबाद
2.आरती उपाध्याय सही नाम कल्पना पत्नी हरीबाबू नि० दिखतौली थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
3. गोपाल पुत्र नाहर सिंह निवासी शेरपुरा भूडा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद।