अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की थाना कुमारगंज पुलिस ने चोरी का रोटावेटर व घटना में प्रयुक्त वाहन (TATA ACE GOLD) पिकप के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया| जबकि दो फरार हो गये|
पुलिस ने बताया,'' सूचना मिली कि कुछ लोग एक गाडी से रोटावेटर लेकर हलियापुर की तरफ बेचने जा रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर हम लोग बीसापुर चौराहे पर घेराबन्दी कर मुखबिर द्वारा बताये गये वाहन के आने का इंतजार करने लगे की कुछ ही देर मे एक गाडी आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया तो गाडी छोड़ कर उसमे बैठे लोग भागने लगे।
इस पर घेराबन्दी कर दो अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र काशीराम उम्र 22 वर्ष तथा राहुल पुत्र छविलाल उम्र 23 वर्ष निवासीगण अकमा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को पकड लिया गया तथा दो व्यक्ति भागने में सफल रहे ।
भागे गये अभियुक्त का नाम पता पूछने पर उनका नाम प्रवेश पुत्र स्व0 राम धीरज , कृपाल पुत्र छविलाल निवासीगण अकमा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या बताये। पकडे गये व्यक्तियों के कब्जे से मु0अ0सं0 231/21 धारा 379 भा0द0वि0 मे चोरी किये गये रोटावेटर कीमत करीब 1.5 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन सं0 up 42 ct 1476 टाटा लोडर बरामद किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा उक्त वाहन से ही रेटावेटर चोरी करना तथा बेचने के लिए ले जाना स्वीकर किया। अभियोग मे धारा 411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी कर जेल रवाना किया जा रहा है व फरार शेष 02 अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयाश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राहुल पुत्र छविलाल निवासी ग्राम अकमा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या।
2. सूरज कुमार पुत्र काशीराम निवासी ग्राम अकमा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।