मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या में चाचा ने कुल्हाड़ी से वारकर भतीजे को मार डाला: हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा...पथराव, लाठीचार्ज; कई लोग हिरासत में लिए गए

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या उसके ही चाचा ने हत्या कर दी| थाना बीकापुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुन्धौर में चाचा ने धारदार हथियार से हमला कर भतीजे क…

अयोध्या में चाचा ने कुल्हाड़ी से वारकर भतीजे को मार डाला: हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा...पथराव, लाठीचार्ज; कई लोग हिरासत में लिए गए
अयोध्या में चाचा ने कुल्हाड़ी से वारकर भतीजे को मार डाला: हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा...पथराव, लाठीचार्ज; कई लोग हिरासत में लिए गए | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या उसके ही चाचा ने हत्या कर दी| थाना बीकापुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुन्धौर में चाचा ने धारदार हथियार से हमला कर भतीजे को मौत के घाट उतार दिया| गुन्धौर गांव में मंगलवार सुबह चाचा भोला यादव व चचेरे भाई मोहन यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के चौकीदार भतीजे अर्जुन यादव पर फावड़े, कुल्हाड़ी और गड़ासे हमला कर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर घर में ???ाला लगाकर फरार हो गए। 



इलाज के लिए जाते समय अर्जुन यादव की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हत्या की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। हत्या आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। गांव में पुलिस तैनात है। 



इस बीच आज बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पिपरी तारू नंसा मार्ग पर मृतक अर्जुन यादव का शव रखकर जाम लगा दिया। हत्यारों की गिरफ्तार नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच जब पुलिस समझाने पहुंची तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया।तभी इस पथरावो में पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा और जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों का शीशा टूट गया।




बता दें कि गांव निवासी अर्जुन यादव (25) पुत्र श्याम लाल यादव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।  मंगलवार सुबह 9 बजे युवक साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। अर्जुन चाचा भोला यादव और मोहन यादव के घर के सामने पहुंचा तभी उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला



हत्या के बाद, बुधवार सुबह मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए जाते समय आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर पिपरी रामपुर भगन रोड को जाम किया। हत्यारों को गिरफ्तारी की बात पर अड़ गए। परिजनों -ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसडीएम एक घंटे तक मान-मनौव्वल करते रहे। इतने में एसडीएम और सीओ पर पथराव शुरू हो गया।पुलिस ने लाठी-चार्ज कर हालत को काबू में किया।  



फिलहाल, काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए| पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का गांव में अंतिम संस्कार करवाया  अयोध्या (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक ने बताया,''परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है| '



'रोड जाम करने के सम्बन्ध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया,''जिन लोगों यह गैर क़ानूनी काम किया है उन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत सुसंगत धाराओं में किया जा रहा है| कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। वीडियो फुटेज के आधार पर शिनाख्त की जा रही है जो लोग इस घटना में शामिल है उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आगे की कार्यवाही जारी है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।