भाजपा की फालतू प्रवक्ता के कारण देश को सहना पड़ा अपमान: उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला, दी चुनौती- हिम्मत हैं तो कश्मीर जाकर पढ़ो हनुमान चालीसा
मुंबई: दूध से अभिषेक क्या कराते हो हिम्मत होगी तो कश्मीर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ो! कश्मीर में वैâसे हालात हैं। पंडितों को प्रतिदिन गोली मारी जा रही है। कश्मीरी पंडितों पर घर-बार छोड़कर पुन: निर्वासित हो…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
भाजपा की फालतू प्रवक्ता के कारण देश को सहना पड़ा अपमान: उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला, दी चुनौती- हिम्मत हैं तो कश्मीर जाकर पढ़ो हनुमान चालीसा | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: दूध से अभिषेक क्या कराते हो हिम्मत होगी तो कश्मीर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ो! कश्मीर में वैâसे हालात हैं। पंडितों को प्रतिदिन गोली मारी जा रही है। कश्मीरी पंडितों पर घर-बार छोड़कर पुन: निर्वासित होने की नौबत आ गई है? किसकी वजह से आई यह नौबत? मर्द हो, तो पहले कश्मीरी पंडितों की रक्षा करो| ये बातें मोदी सरकार और बीजेपी हमला पर करते हुए शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कही|
मराठवाड़ा के संभाजीनगर में पहली बार स्थापित हुई शिवसेना की शाखा का 37वां वर्धापन दिन तथा शिवसंपर्क अभियान के उपलक्ष्य में मराठवाड़ा के सांस्कृतिक मंडल मैदान पर शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि,''भाजपा के एक प्रवक्ता के बयान से देश को अपमान सहना पड़ा और इधर, राज्य में भाजपा लाउडस्पीकर और अन्य चीजों को लेकर मुद्दा बना रही है|
भाजपा के प्रवक्ता, किसी को तो इनके दिमाग में अक्ल डालनी चाहिए। भाजपा की एक फालतू प्रवक्ता के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रधानमंत्री का अपमान हुआ। गुनाह भाजपा ने किया और माफी देश को मांगनी पड़ी। किसके कारण आई यह नौबत? भाजपा की भूमिका देश की भूमिका नहीं है। मोहन जी हाथ जोड़कर कह रहा हूं… आपके बच्चे वैâसे वाहियात हो गए हैं, पहले ये देखें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ये स्वीकार है क्या? ये भी एक बार हमें बताएं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।