अयोध्या: जनपद अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में एक नाबालिक लड़की (12) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है| यहाँ गांव के युवक ने बारह वर्षीय दलित लड़की के साथ खेत में बलात्कार किया| वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को खेत में छोड़कर फरार हो गया| ग्रामीणों ने जब खेत में बच्ची को बेहोश पड़े देखा तो इसकी सूचना उसके घरवालों व पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए| जहां इलाज के बाद बालिका को होश आया तो उसने आपबीती परिजनों को बताया| पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया|
यह घटना सोमवार (13 फरवरी) की है| परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी गांव के एक खेत में बेहोश पड़ी मिली। वहां जमीन पर खून के छींटे भी पड़े हुए थे। वह बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जब वह होश में आई तो उसने बताया कि रामचंद्र यादव बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और वहां मुँह दबाकर उसके साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है,आरोपी युवक के द्वारा घास उठाने के लिए मासूम को बुलाया गया था और फिर खेत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया|
पुलिस के मुताबिक,'' थाना इनायतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75 / 23 धारा 376 ( 3 ) भा0द0वि0 व 4 पाक्सो एक्ट व 3 (2) V SC/ST ACT से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र शिव शंकर यादव निवासी ग्राम बारी का पुरखा चन्दीपुर नगहरा थाना इनायतनगर को आज मंगलवार को सगरौना मन्दिर बहद ग्राम चन्दीपुर नगहरा के पास से गिरफ्तार किया गया।
तिरिक्त एसपी (ग्रामीण) अतुल सोनकर ने बताया कि,''एक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया। पीड़िता को चिकित्सीय सहायता के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है|
गिरफ्तार आरोपी: रामचन्द्र यादव पुत्र शिव शंकर यादव निवासी ग्राम बारी का पुरवा चन्दीपुर नगहरा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या