अयोध्या: अयोध्या की थाना रौनाही पुलिस ने अवैध अग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 178 कार्टन अंग्रेजी शराब (15 लाख कीमत) के साथ गिरफ्तार किया है। अन्तर्राज्यीय दो शराब तस्करों 5280 बोतल/शीशी के साथ गिरफ्तार करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,' थाना रौनाही पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति लखनऊ की तरफ से चण्डीगढ़ से एक लाल रंग के महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्राली में जिस पर बल्ली लदी हुई है उसी के अन्दर अवैध अंग्रेजी शराब बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहे है यदि आप लोग सतर्कता पूर्वक चेकिंग करे तो पकड़े जा सकते है|
इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर फिरोजपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली आने का इन्तजार करने लगे, कुछ समय पश्चात् आने जाने वाले वाहनो की रोशनी में लखनऊ की ओर से लाल रंग का एक ट्रैक्टर जिसकी ट्राली में बल्ली लदी हुई थी, जिसे एक बारगी घेर घार कर रोक लिया गया|
जिसमें दो व्यक्ति मौजूद मिले जिनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः नरपेन्द्र S/O सत्यवीर सिंह निवासी रूपुरा थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान और अजय S/O बलराज सिंह निवासी मिर्जापुर खेरी थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा बताये।
जिनसे ट्रैक्टर के कागजात मांगे गये तो दिखाने से कासिर रहे। ई चालान एप से ट्रैक्टर पर अंकित नं0 UP21AP7287 को चेक किया गया तो उक्त नम्बर हीरो मोटर साइकिल सी. डी. डीलक्स जो हरपाल सिंह SIO बहू सिंह 142 डोड राजपुर विलारी मुरादाबाद के नाम पंजीकृत होना पाया गया| भिन्नता होने पर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उक्त दोनो व्यक्तियो ने बताया कि हम लोग चण्डीगढ़ से इसी ट्राली में बने बाक्स नुमा टंक में अवैध अंग्रेजी शराब जो केवल चण्डीगढ में ही बेचने के लिए अथराइज है, को भरकर अधिक लाभ लेने के चक्कर में बल्ली से ढक्कर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को चेक किया गया तो उसमें कुल 178 पेटी अंग्रेजी शराब नाजायज विभिन्न ब्रान्ड की बरामद हुई।
अभियुक्त गण नरपेन्द्र व अजय उपरोक्त को बजाफ्ता बकायदा पुलिस हिरासत में लेकर ट्रैक्टर नं0 UP21AP7287 मय ट्राली व बरामद शुदा 178 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब को थाना रौनाही में दाखिल कर मु0अ0सं0 65/23 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 419,420,467,468 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया अभियुक्त गण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
|
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. नरपेन्द्र पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी रूपुरा थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
2. अजय पुत्र बलराज सिंह निवासी मिजापुर खेरी थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा