आजमगढ़ : आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कोई नेता एक धर्म की बात करेगा, कोई नेता दूसरे धर्म की बात करेगा। कोई एक जाति की बात करेगा, दूसरा नेता दूसरी जाति की बात करेगा। इनका विकास होगा, जनता गरीब की गरीब ही रहेगी| दशकों से आप देख रहे हैं बहुजन समाज पार्टी ने सरकार बनाई, आपको क्या मिला? समाजवादी दल ने सरकार बनाई, क्या मिला? भाजपा ने सरकार बनाई, क्या मिला?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मोदी जी मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि उनको पता भी नहीं कि छुट्टा जानवर जैसी समस्या भी होती है। इतने बड़े अंतर्यामी, सर्वज्ञानी और विश्वगुरु को मालूम नहीं कि उनकी ही सरकार में सबसे ज्यादा किसान यूपी में बड़ी परेशानी झेल रहे हैं | योगी जी और मोदी जी.... बड़े मियां है... छोटे मियां ??ुभान अल्लाह|
प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' आपके अखिलेश यादव जी हैं। कहाँ थे,जब एनआरसी हुआ? जब बिजनौर में बच्चों की हत्या की गई,तब वहाँ पर आए क्या? जब लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा नेता के पुत्र ने कुचल डाला, तो कहाँ थे अखिलेश यादव जी? ...प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हम इनके जनसंघ और आरएसएस से पुश्तों से लड़ रहे है, इन सबको मालूम है कि समाजवादी के नेता झुक जाएंगे, बसपा के नेता झुक जाएंगे, दुबक जाएंगे अपने घरों में। इन सबको मालूम है कि कांग्रेस पार्टी नही झुकेगी |
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,''ये जानते हैं कि इनसे कोई लड़ेगा तो कांग्रेस पार्टी लड़ेगी, इतिहास में ऐसी कोई जंग नहीं हुई है, जो बिना लड़े जीत गया हो। न बहुजन समाजवादी पार्टी लड़ी है, न समाजवादी पार्टी लड़ी है। ये लड़े नहीं हैं, ये जीत कैसे जाएंगे | हमें हिरासत में ले लें, हमें जेल भेज दें, हमारी जान ले लें, फिर भी हम इनके सामने झुकेंगे नहीं। हम झुकना जानते हैं तो सिर्फ जनता के सामने और किसी के सामने नहीं झुकेंगे
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''कांग्रेस पार्टी कह रही है, जो घोषणाएं हम कर रहे हैं, आपको उसका पूरा विधान बनाकर दिया है। खाका तैयार करके दिया है। भर्ती की प्रक्रिया, उन्होंने जो भ्रष्ट की है, उसको पारदर्शी बनाने का खाका तैयार किया है| भर्ती क्रांति लाएंगे, 20 लाख रोजगार दिलवाएंगे। पहले जो 12 लाख सरकारी पद खाली हैं, उनको भरेंगे। भर्ती के लिए जॉब कलेंडर बनेगा, एक कानून लाएंगे कि किसी ने भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कारवाई होगी |