मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से अभी भी नहीं उबरी है भाजपा..सीलिए ममता बनर्जी जी को बनारस में दिखा रही है काले झंडे, भाजपाइयों की हताशा..: अखिलेश यादव

वाराणसी: वाराणसी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को BJP- हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रि…

बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से अभी भी नहीं उबरी है भाजपा..सीलिए ममता बनर्जी जी को बनारस में दिखा रही है काले झंडे, भाजपाइयों की हताशा..: अखिलेश यादव
बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से अभी भी नहीं उबरी है भाजपा..सीलिए ममता बनर्जी जी को बनारस में दिखा रही है काले झंडे, भाजपाइयों की हताशा..: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी:  वाराणसी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को BJP- हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया की सामने आई है| उन्होने कहा,'' पश्चिम बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से भाजपा अभी भी नहीं उबरी है, इसीलिए ममता बनर्जी जी को बनारस में काले झंडे दिखा रही है।  ये भाजपाइयों की हताशा का ही दूसरा रूप है क्योंकि वो जानते हैं कि वो उप्र भी बुरी तरह हार रहे हैं|



पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,''भाजपा के बिगड़े हालात हैं

 क्योंकि दीदी-भइया साथ हैं 

भाजपा प.बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से अभी भी नहीं उबरी है, इसीलिए सुश्री ममता बनर्जी जी को बनारस में काले झंडे दिखा रही है। 

ये भाजपाइयों की हताशा का ही दूसरा रूप है क्योंकि वो जानते हैं कि वो उप्र भी बुरी तरह हार रहे हैं|





पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के प्रचार के लिए बुधवार की शाम को बनारस पहुंचीं। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतगंज में ममता बनर्जी के काफिले को जय श्रीराम का नारा लगाते हुए काले झंडे दिखाए।  काला झंडा देखते ही ममता ने गाड़ी रोकी और सड़क पर उतर गईं। विरोध के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं, न ही भागने वाली हैं।


https://www.thevirallines.net/varanasi-news-uttar-pradesh-hindu-yuva-vahini-workers-showed-black-flags-to-mamata-banerjee-in-varanasi  


यह घटना उस समय हुई जब ममता बनर्जी गंगा आरती देखने के लिए चेतगंज होते हुए दशाश्वमेध घाट जा रही थीं। दशाश्वमेध घाट पहुंचने से पहले ममता बनर्जी को गोदौलिया पर काले झंडे दिखाए गए। उससे पहले चेतगंज में भाजपा-हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। 



चेतगंज में विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान ममता बनर्जी वाहन से उतर कर सड़क पर तनकर खड़ी हो गईं। विरोध के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं, न ही भागने वाली हैं।



दशाश्वमेध घाट पर भी भाजपा समर्थकों ने ममता बनर्जी को देखते ही जमकर नारेबाजी की। आरती समाप्त होने के बाद ममता बनर्जी दशाश्वमेध घाट से निकलीं तो एक बार फिर भाजपा समर्थकों ने उन्हें देख कर जमकर नारेबाजी की।


https://www.thevirallines.net/azamgarh-news-uttar-pradesh-priyanka-gandhi-addressed-a-public-meeting-in-azamgarh 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।