मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बदायू न्यूज़ : प्रेमी ने प्रेमिका महिला डांसर की हत्या कराकर शव को दफनाया

प्रेमी ने प्रेमिका महिला डांसर की हत्या कराकर शव को दफनाया दिया गया, इस मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, महिला डांसर 19 फरवरी से गायब थी और उसका प्र…

बदायू न्यूज़ : प्रेमी ने प्रेमिका महिला डांसर की हत्या कराकर शव को दफनाया
बदायू न्यूज़ : प्रेमी ने प्रेमिका महिला डांसर की हत्या कराकर शव को दफनाया | फ़ोटो: TVL News


प्रेमी ने प्रेमिका महिला डांसर की हत्या कराकर शव को दफनाया दिया गया, इस मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, महिला डांसर 19 फरवरी से गायब थी और उसका प्रेमी लगातार महिला को पुलिस के साथ ढूंढने का प्रयास करता रहा ।


प्रेमी रिजवान की निशानदेही पर एक गेहूं में शव मिला है, " पुलिस ने कंकाल को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को महिला डांसर मुस्कान के गायब होने की उसके मामा ने FIR 28 फरवरी को दर्ज कराई थी . मुस्कान 18 फरवरी से लापता हो गई थी और उसके मामा और बहन लगातार घूमने का प्रयास कर रहे थे जब पुलिस को शिकायत की गई और FIR दर्ज कराई गई,FIR में आरोप लगाया गया की मुस्कान का उझानी के रहने वाले प्रेमी / पति रिजवान ने अपहरण कर हत्या कर दी है, उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी का रहने वाला प्रधान पति रिजवान की निशानदेही पर डांसर मुस्कान का शव


बसोमा /रनऊ के जंगल से गेहूं के खेत से पुलिस ने बरामद किया।  शव को प्रधान पति व उसके दो सहयोगी रामावतार और राधेश्याम के साथ मिलकर हत्या कर दिया,  जिनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है,  पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो कथित पति ने मुस्कान का गला दबाकर मारने की बात कबूल की और उझानी थान क्षेत्र में शव बरामद कर लिया, पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया,महिला डांसर दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हासिमपुर की रहने वाली है, वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला गालमपुर पट्टी में रहे रही थी,  बताया जा रहा है कि रिजवान और मुस्कान से बच्चा भी है जिनके खर्च को लेकर दोनों में विवाद हो गया था और रास्ते से हटाने के लिए रिजवान ने साजिश रच कर मुस्कान को रास्ते से हटा दिया और पुलिस के साथ ढूंढने का प्रयास करता रहा।


मुस्कान के मामा नूर हसन ने एफआईआर दर्ज कराई थी, और भांजी आज मुस्कान का शव बरामद कर लिया गया है।  पुलिस की पूछताछ में आरोपी रिजवान ने बताया रिजवान ने बताया कि हमारी मुलाकात 4 वर्ष पहले मुस्कान से हुई थी और हम दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ गई,  मैं मुस्कान से प्यार करने लगा,  मुस्कान के माता-पिता का कई वर्ष पहले इन्तकाल हो गया था,  मुस्कान के कोई वारिश नहीं था इसके पश्चात मुस्कान के भी एक लड़का हो गया, मुस्कान मुझ पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगी,  मैंने मुस्कान को प्रत्येक महीने दस हजार रुपये देना शुरु किया, लेकिन वह इससे भी खुश नहीं थी तथा हर महीने चालीस हजार रुपये मांगने लगी और मुझे प्रताड़ित करने लगी,  मैंने यह बात अपने मित्र रामौतार उपरोक्त को बताई,  फिर रामौतार ने अपने साथी राधेश्याम पुत्र होरीलाल के साथ आया तथा सलाह मसवरा किया,  हम तीनों ने योजना बनाई तथा दोनों को सत्तर-सत्तर हजार रु देकर वारदात को अंजाम देने हेतु तैयार कर लिया,  मैं दिनाँक 19-02-2025 को शाम के समय मैंने अपनी स्कूटी से गालम पट्टी आया,  मुस्कान से बात की और उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर ग्राम नरऊ के जंगल में एक खेत पर ले आया,  जहाँ रामौतार व राधेश्याम उपरोक्त पहले से ही तैयार खड़े थे, हम तीनों ने मिलकर मुस्कान का उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दीं थी तथा शव मिट्टी में दबा दिया था, हम तीनों ने मिलकर योजना बनाकर मुस्कान की हत्या की है। जिसके बाद शव बरामद हुआ है ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।