मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी : आधार कार्ड में नाम की जगह लिखा था 'मधु का पांचवां बच्चा', सरकारी स्कूल ने बच्चे के दाखिले से किया इनकार

बदायूं: वोटर आईडी, आधार कार्ड से लेकर तमाम सरकारी दस्तावेजों में कई तरह की गलतियां देखने को मिलती हैं। ताजा मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है। जहां आधार कार्ड पर असामान्य नाम के कारण सरकारी स्कूल…

यूपी : आधार कार्ड में नाम की जगह लिखा था 'मधु का पांचवां बच्चा', सरकारी स्कूल ने बच्चे के दाखिले से किया इनकार
यूपी : आधार कार्ड में नाम की जगह लिखा था 'मधु का पांचवां बच्चा', सरकारी स्कूल ने बच्चे के दाखिले से किया इनकार | फ़ोटो: TVL News

बदायूं:  वोटर आईडी, आधार कार्ड से लेकर तमाम सरकारी दस्तावेजों में कई तरह की गलतियां देखने को मिलती हैं। ताजा मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है। जहां आधार कार्ड पर असामान्य नाम के कारण सरकारी स्कूल में बच्चे का प्रवेश अस्वीकृत किया गया।  दरअसल आधार कार्ड में उसके नाम की जगह 'मधु का पांचवां बच्चा' और 'बेबी फाइव ऑफ मधु' लिखा था। इसलिए सरकारी स्कूल ने बच्ची को दाखिले से मना कर दिया| स्कूल का कहना है कि आधार कार्ड में आधार नंबर भी नहीं था। दरअसल हैरानी तब हुई जब बच्चे के आधार कार्ड में कोई नंबर भी नहीं था और नाम की जगह ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा था।



बता दें कि यह मामला बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का है। जहां दिनेश नाम के एक शख्स अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा था। यह मामला पहली बार शनिवार को उस वक्त प्रकाश में आया जब बिलसी तहसील के रायपुर गांव के दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला प्राथमिक स्कूल में कराने पहुंचे।



बच्चे की मां ने बताया, "मैं अपने बच्चे का दाखिला कराने के लिए स्कूल गई थी। आधार कार्ड देखकर बच्ची का दाखिला नहीं किया। उसमें लिखा था कि वह मेरा पांचवां बच्चा हैं।"



ब्लाक शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक ने बताया, "आधार कार्ड में नाम की जगह पांचवां बच्चा अंकित था। हमारे अध्यापक ने प्रवेश दे दिया है। बच्चे का दखिला हो गया है। लेकिन, बोला गया है कि नाम में संशोधन करें|



एक अधिकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दिनेश अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब दाखिले के लिए उनकी बारी आई तो उनसे अन्य कागजात के साथ आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड देखकर स्कूल टीचर एकता वार्ष्णेय हैरान रह गईं और बच्ची का नाम देखकर उन्होंने उसे दाखिला देने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने पिता दिनेश से कहा कि वह आधार कार्ड की गलती को ठीक करा लें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।