मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फ़िल्म'बधाई हो बेटी हुई हैं' का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा लॉन्च

आजकल सरकार 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' जैसे कई सराहनीय कार्य कर रही है और नारी उत्थान का प्रयास कर रही है। इसी विषय पर निर्मात्री, निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने सरकार को सपोर्ट करने के लिए फिल्म…

फ़िल्म'बधाई हो बेटी हुई हैं' का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा लॉन्च
फ़िल्म'बधाई हो बेटी हुई हैं' का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा लॉन्च | फ़ोटो: TVL News

आजकल सरकार 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' जैसे कई सराहनीय कार्य कर रही है और नारी उत्थान का प्रयास कर रही है। इसी विषय पर निर्मात्री, निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने सरकार को सपोर्ट करने के लिए फिल्म 'बधाई हो बेटी हुई हैं' बनाया है। जिसे सरकार का सहयोग भी मिल रहा है। शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा राजभवन,राजस्थान में लॉन्च किया गया। इस फिल्म में यामिनी स्वामी के अलावा जया प्रदा,आर्यमन सेठ, पीयूष सुहाने और स्वर्गीय राजनेता अमर सिंह इत्यादि है।यह फ़िल्म 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है।


इस फिल्म के बारे में निर्मात्री,निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने कहा,"एक महिला या एक लड़की ही नारी की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकती है। इसलिए मैंने इसे खुद ही बनाकर आजकल की नारी में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। इसकी पूरी कहानी उत्तरप्रदेश और झारखंड के इर्दगिर्द घूमती है। जिसमें एक मिडल क्लास परिवार की लड़की आईएएस बन जाती है और किस तरह भ्रष्ट नेताओं और लोगों के खिलाफ खड़ी होती है।


फ़िल्म 'बधाई हो बेटी हुई है'यामिनी स्वामी ने आश्चर्यजनक कार्य किया हैं। बेटी के रूप से यह देश की बेटियों के उत्सव के रूप में दिखाया है। जो ताजा हवा का झोंका महसूस करता है,जो समाज में एक नई भूमिका निभाता है और बेटियों को एक नई दिशा प्रदान करेगा।यह समझाने की कोशिश की है कि आज एक बेटी एक बेटा से कम नहीं है।फिल्म 'बधाई हो बेटी हुई हैं' ए सनातन वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गयी है। इसे प्रदीप सर्कार ने प्रजेंट किया है। इसके डीओपी बी सतीश है, संगीतकार दिलीप ताहिर व अमित एस त्रिवेदी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।