मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया। रविवार को समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव…

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत स्थिर
मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत स्थिर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया। रविवार को समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 


समाजवादी पार्टी ने बताया,''आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।  वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आचार्य प्रमोद ने मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,'' श्री मुलायम सिंह जी की ख़राब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'' श्री मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 



कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने ट्वीट किया,समाजवादी पार्टी के “संस्थापक” आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।



समाजवादी पार्टी नेता राकेश यादव ने कहा कि,''मुलायम सिंह यादव की सेहत स्थिर है। आज उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। उनका रूटीन चेकअप रोजाना हो रहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।