मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रमजान में पूरी ईमानदारी के साथ करें अल्लाह ही ईबादत: मास्टर सत्तार अहमद

● बेहद पाक और रहमतों वाला महीना है रमजान: गुलिस्ता मुमताज●रमजान में एक नेकी का सवाब 70 गुना तक बढ़ जाता है: समीर अहमद बागपत: 14 अप्रैल से शुरू हो रहे पाक रमजान माह की तैयारियाॅं प्रारम्भ हो चुकी है। इ…

रमजान में पूरी ईमानदारी के साथ करें अल्लाह ही ईबादत: मास्टर सत्तार अहमद
रमजान में पूरी ईमानदारी के साथ करें अल्लाह ही ईबादत: मास्टर सत्तार अहमद | फ़ोटो: TVL News

बेहद पाक और रहमतों वाला महीना है रमजान: गुलिस्ता मुमताज

रमजान में एक नेकी का सवाब 70 गुना तक बढ़ जाता है: समीर अहमद 




बागपत: 14 अप्रैल से शुरू हो रहे पाक रमजान माह की तैयारियाॅं प्रारम्भ हो चुकी है। इस पाक अवसर पर युवा चेतना मंच बसौद के संस्थापक एवं प्रमुख समाज सेवी मास्टर सत्तार अहमद ने बताया कि रमजान माह का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। बुराईयों से तौबा कर अल्लाह की ईबादत करने का इससे पाक महीना और कोई नही है। 




उन्होंने सभी से आहवान किया कि रमजान में पूरी ईमानदारी के साथ अल्लाह की ईबादत करे। अल्लाह की ईबादत करते समय अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ ईबादत में ही लगाये। ईबादत करते समय अल्लाह के अलावा किसी के भी बारे में ना सोचे। 



बागपत के प्रसिद्ध एमजीएस अल अमन स्कूल गांव पांची की प्रधानाचार्य गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि रमजान का महीना बेहद पाक और रहमतों वाला महीना है और इसे गुनाहों की मांफी का पर्व भी कहा जाता है। कहा कि वह इस पाक महीने में दुआ करेंगी कि यह पाक रमजान माह मुल्क में प्यार, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आये और मुल्क में खुशहाली हो। कोरोना जैसी महामारी से इस संसार को मुक्ति मिले और भविष्य में ऐसी महामारी फिर से ना हो।




 युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव एवं युवा समाज सेवी समीर अहमद ने बताया कि रमजान में एक नेकी का सवाब 70 गुना तक बढ़ जाता है, रमजान में रोजा अहम ईबादत होती है। पाक रमजान के पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। रोजा रखने से इंसान की रूह भी पाक हो जाती है। बताया कि अल्लाह इस महीने में रोजेदारों के हर गुनाह को माफ कर देता है।






विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।