नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के फ्लाइंग स्क्वाड ने 12 अप्रैल को 515 यात्रियों पर मास्क ठीक से न पहनने और सामाजिक दूरी का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया। कोरोना महामारी एक बार फिर देश में भयानक रूप ले रही है| संक्रमण के माामले तेजी से बढ़ते देख दिल्ली मेट्रो ने ट्रैवल गाइडलाइंस को लेकर सख्ती शुरू कर दी है| मेट्रो में सफर करते हुए मास्क न पहनने वाले यात्रियों को बगैर देरी के फौरन चालान थमा दिए जा रहे हैं| दिल्ली मेट्??ो ने जानकारी दी है कि 12 अप्रैल को 515 यात्रियों का मास्क न पहनने के चलते चालान काटा गया है|
दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों पर आज यानि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है| 24 घंटे में 13,500 Case आए है, 65% कोरोना केस 45 साल से कम उम्र के है।,'इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है। इस लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस बार 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के है। मेरा युवाओं से निवेदन है कि जब भी आप घर से बाहर निकले कोविड दिशानिर्देशों का सख़्ती से पालन करे|
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''अभी CBSE की परीक्षाएं आने वाली हैं। दिल्ली के 6 लाख बच्चे CBSE की परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। मेरी केंद्र सरकार से निवेदन है कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाए|
केजरीवाल की 'दिल्ली के लोगों से अपील: Plasma Donate करे!
पिछली बार आप सभी ने Plasma Donate कर लोगों की जान बचाई थी, अभी Plasma का Stock कम और Demand ज्यादा आ रही है अगर आप कोरोना से Recover हो गए है तो कृपया LNJP, ILBS और राजीव गांधी अस्पतालों में जाकर Plasma Donate करें|