बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत के बछोड़ गांव में जहर का सेवन करने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की बार- बार के दबिश से परेशान होकर महिला ने 2 बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी| परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की|"
बताया जा रहा है, परिजनों ने मामले में दारोगा के खिलाफ तहरीर दी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा पर 323/504/506/509/306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है| आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है|
घटना स्थल पहुंचे बागपत के ज़िलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया, "हमने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी है। एएसपी जांच कर कर रहे है...।" राजकमल यादव ने कहा,''जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उनके पत्र मे उनकी डिमांड है उस पर कार्रवाई करेंगे अभी वो ( आरोपी दरोगा ) लाइन हाजिर है। जांच मे दोषी पाए जाएंगे तो कार्रवाई करेंगे|
2 मई को लड़की के साथ फरार हुआ था बेटा
दरअसल, बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के बाछौड़ गांव का एक युवक (20) 2 मई को अपनी प्रेमिका (18) के साथ फरार हो गया। 3 मई को लड़की के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की थी। 3 मई को थाना छपरौली पर बाछौड़ गांव निवासी पीड़ित कान्ति पुत्र ने तहरीर दी कि उसकी लडकी को प्रातः गांव का लडका प्रिन्स पुत्र महक सिंह लेकर चला गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपरौली पर तत्काल मु0अ0सं0 120/2022 धारा 366 भादवि पंजीकृत किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों ने बताया कि लड़की का भाई और पुलिस पूछताछ के दौरान परेशान करते थे। जबकि हमें खुद नहीं पता है कि हमारा बेटा कहां है?...पीड़ित पिता महक सिंह ने कहा- 'सभी लोग मेरे बेटे के बारे में पूछ रहे थे। वो लोग मेरी बेटियों और पत्नी को प्रताड़ित कर रहे थे। महक सिंह ने बताया,', पुलिस से परेशान होकर मेरी पत्नी और दोनों बेटियों ने चूहे मारने वाली दवा खा ली थी। बड़ी बेटी स्वाति (19) की मंगलवार देर रात मौत हो गई। पत्नी अनुराधा और छोटी बेटी प्रीति (17) की गुरुवार देर रात मौत हो गई।'
पुलिस के मुताबिक,''विवेचना के दौरान सूचना मिली कि दोनों (प्रिन्स व वादी की लड़की) प्रिन्स के घर पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस घर पर पहुंची। उस समय मौके पर ग्रामवासी भी मौजूद थे। ग्रामवासियों के सामने लड़की व प्रिन्स को तलाश किया जो मौजूद नही मिले।
पुलिस ने बताया,''इसी दौरान ग्राम वासियों की मौजूदगी में प्रिन्स की माता अनुराधा व उसकी दो बहनों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया, जिन्हे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी छपरौली व बडौत ले जाया गया जहां से उन तीनों को सुभारती मेडिकल कालिज मेरठ रेफर कर दिया गया था। 24 मई की रात्रि में उपचार के दौरान स्वाति उम्र करीब 18 वर्ष की, तथा 26 की रात्रि में मां अनुराधा तथा बेटी प्रीति की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गयी। जिनका अन्तिम संस्कार शान्तिपूर्ण तरीके से कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया,''स्वाति के पित महक सिंह ने कांति के लड़कों शक्ति और राजू तथा कांति के परिजनों और उपनिरीक्षक नरेशपाल के विरूद्ध अपने परिवार के उत्पीड़न की तथा उत्पीड़न के कारण आत्म हत्या करने की तहरीर दी है। जिस पर कांति के दोनों लड़कों व उसके परिजन व उपनिरीक्षक नरेशपाल के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0-151/2022 धारा 323/504/506/509/306 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी गहनता से विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु सीओ क्राइम बागपत के नेतृत्व में निरीक्षक किरणपाल सिंह (क्राइम ब्रांच) व निरीक्षक अन्जु तेवतिया (प्रभारी निरीक्षक थाना AHTU) सहित SIT का गठन किया गया है। SIT के द्वारा की जा रही विवेचनात्मक कार्यवाही का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जायेगा।
पुलिस ने बताया,'''अपर पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर तथ्य सामने आये है कि उ0नि0 नरेशपाल की मौजूदगी में मां व बेटियों ने जहर खाया है। उ0नि0 नरेशपाल द्वारा सूझ-बूझ का परिचय न देकर लापरवाही बरती गयी है। जिस कारण इन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।