मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Pandit Jawaharlal Nehru Death Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांति वन में पंडित जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली: Pandit Jawaharlal Nehru Death Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें…

Pandit Jawaharlal Nehru Death Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांति वन में पंडित जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि
Pandit Jawaharlal Nehru Death Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांति वन में पंडित जवाहरलाल नेहरू को अर्पित की श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: Pandit Jawaharlal Nehru Death Anniversary:   कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार सुबह-सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी| प्रधानमंत्री ने आज एक ट्वीट में लिखा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर लिखा कि, निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे| भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें|"



पंडित नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि "एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक ??ारत के शिल्पकार, एक राजनेता, एक दूरदर्शी, एक देशभक्त, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत माता के सच्चे सपूत थे| हमारे पहले प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर एक अरब नमन और अरबों श्रद्धांजलि, "



पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के 3259 दिन जेल में यातना सही। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के योगदान को देश याद कर रहा है। 



भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पहले प्रधानमंत्री की प्रमुख भूमिका थी|  भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, नेहरू जी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी| ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रमुख नेताओं में से एक थे| 27 मई, 1964 को भारत के पहले प्रधानमंत्री का निधन हो गया| उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे| उन्होंने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।