मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुँची बागपत, समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से की चर्चा

● मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुँची बागपत● समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से पीस मिशन के बारे में की चर्चा● डाॅ रमेश कुमार पासी और डाॅ संध्या अग्रवाल ने लोगों से की म…

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुँची बागपत, समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से की चर्चा
मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुँची बागपत, समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से की चर्चा | फ़ोटो: TVL News

मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु पहुँची बागपत

● समाजसेवी हाजी निजात खान सहित अनेकों गणमान्य लोगों से पीस मिशन के बारे में की चर्चा

● डाॅ रमेश कुमार पासी और डाॅ संध्या अग्रवाल ने लोगों से की मिल-जुलकर साथ रहने की अपील


बागपत हिंदुस्तान के 17 वें और आखिरी मुगल बादशाह मिर्जा अबू जफर सिराजुद्दीन मोहम्मद बहादुरशाह जफर की पड़पोत्र वधु बेगम शमीना खान शांति का संदेश लेकर बागपत पहुॅची। उन्होने प्रमुख समाजसेवी हाजी निजातखान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने पीस मिशन के बारे में जनपद के गणमान्य लोगों से विस्तृत चर्चा की।



उन्होंने बताया कि वे दो एनजीओ एकता सुधार समिति और नशा मुक्ति जागृति अभियान से जुड़ी हुई है और लोगों को बुरे कार्यों से दूर रहने और अच्छे कार्यों को करने के लिये जागरूक कर रही है। कार्यक्रम में दिल्ली से आये डाॅ रमेश कुमार पासी ने मिशन की सफलता के लिये लोगों से इनपुट प्राप्त किये और उनके विचारों को जाना।



 डाॅ रमेश ने बताया कि अगर लोग उनके पीस मिशन से जुड़ते है और विचारधारा को अपनाते है तो ना सिर्फ देश बल्कि विश्वभर में शांति की स्थापना हो सकेगी। पीस मिशन की टीम सदस्य डाॅ संध्या अग्रवाल ने बताया कि उनके पीस मिशन का एक ही उद्देश्य है हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर शांति से रहे, दंगे ना हो, गरीबों को प्रर्याप्त सहायता और ऐसी व्यवस्था उपलब्ध हो जिससे वे गरीब ना रहे, सभी को रोजगार मिले। पीस टीम के कवि इकबाल ने लोगों से समाज में भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध, लूट-खसोट आदि को रोकने के लिये पीस मिशन से जुड़ने का आहवान किया। हाजी निजात खान और उपस्थित गणमान्य लोगों ने पीस मिशन को तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया और मिशन के उद्देश्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।







विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।